देहरादून। भाजपा ने मतदान में 75 फीसदी मतों का पार्टी के पक्ष में होने का दावा करते हुए कहा कि जनता ने पीएम मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए मत दिया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने कहा कि पार्टी की उम्मीद के मुताबिक ही जनता मोदी जी को वोट करने निकली। उन्होंने मत प्रतिशत कम होने में विपक्ष के हार स्वीकारने और उनके कोर वोटरों की उदासीनता के अलावा वैवाहिक सीजन एवं मौसम का अहम रोल रहा है।
पार्टी मुख्यालय में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए श्री चैहान ने बताया कि मतदान को लेकर जिस तरह के आंकड़े एवं फीड बैक पार्टी को मिल रहे है वह उत्साह बढ़ाने वाले हैं । पार्टी समर्थकों एवं जनता ने मोदी को को तीसरी बार पीएम बनाने की ठानी हुई थी, लिहाजा उन्होंने कमल के निशान पर बंपर वोटिंग की है । भाजपा के लिए जीत से अधिक जीत का अंतर मायने रखता है, क्योंकि मोदी जी सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास की नीति पर आगे बढ़ रहे हैं । हमारी कोशिश सर्वसमाज के अधिक से अधिक विश्वास जीतने की थी, जिसमे पार्टी सफल हुई है । पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से पार्टी सदस्यों और मोदी परिवार ने कल के मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है। जिसमे अधिकांश लोगों की संख्या उनकी थी जो मोदी जी के नेतृत्व में भारत को विकसित करने की आकांक्षा रखते हैं ।
मतदान के कम होने पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि हार निश्चित देखकर कांग्रेस समेत विपक्षी समर्थकों की वोटिंग लेकर उदासीनता को बड़ा कारण रही है। उनके बड़े नेताओं के चुनाव लड़ने से इनकार करने और दिल्ली के बड़े नेताओं के देवभूमि नही आने से, कांग्रेस समर्थकों ने भी पोलिंग स्टेशनों से दूरी बनाए रखी। साथ ही वैवाहिक मुहूर्तों में व्यस्तता एवं एकाएक बढ़ती गर्मी ने वोटरों के कदमों को रोकने का काम किया है। जहाँ तक भाजपा की बात है तो हम एकमात्र पार्टी हैं जिन्होंने मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए जन जागरण कर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया है। हमे विश्वास है, जनता का वोट मोदी जी के नेतृत्व में देश को विकसित बनाने के लिए हैं।
तीसरे कार्यकाल के लिए जनता ने मोदी को दिया आशीर्वादः चौहान
Latest Articles
केंद्रीय मंत्री अश्विनी ने कहा- इस वर्ष के अंत तक भारत में पांच सेमीकंडक्टर...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में अत्याधुनिक सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर संयोजन और जांच केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में...
प्रधानमंत्री ने कहा- भारत ने समय पर लिए गए फैसलों, प्रभावी कूटनीति और राष्ट्रीय...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के पचपदरा में एक लाख पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया...
प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट सुविधा का...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में अत्याधुनिक सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर संयोजन और जांच केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में...
देश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज शुरू कर उत्तराखंड ने रचा इतिहासः रेखा आर्या
देहरादून/लोहाघाट। उत्तराखंड के चम्पावत जिले के लोहाघाट में स्थापित देश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज ने अपने ऐतिहासिक सफर की शुरुआत कर दी है,...
उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज
देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ० विजय कुमार जोगदंडे ने शनिवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस काफ्रेंस कर प्रदेश में चल रहे...

















