मुंबई। राकांपा (शपा) के अध्यक्ष शरद पवार धर्म के आधार पर आरक्षण दिए जाने के मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते नजर आए, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से प्रधानमंत्री सहित अन्य भाजपा नेता आरक्षण का कर्नाटक मॉडल के बहाने कांग्रेस एवं आईएनडीआईए गठबंधन को घेरते दिख रहे हैं। पवार ने आज साफ किया कि धर्म के आधार पर आरक्षण उन्हें मंजूर नहीं है। शरद पवार आज कोल्हापुर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण की संकल्पना हमें मंजूर नहीं है। यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ऐसा करने का प्रयास किया, तो हम उसके विरुद्ध भी संघर्ष करेंगे।
उन्होंने कहा कि हम जाति आधारित जनगणना की बात इसलिए कर रहे हैं, ताकि समाज का जो वंचित घटक है, अभी तक मुख्यधारा से बाहर है, उनकी संख्या कितनी है, यह जानने में मदद मिल सके। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले दिनों महाराष्ट्र में हुई अपनी सभाओं में आरक्षण के कर्नाटक मॉडल का प्रमुखता से उल्लेख करते हुए कहा था कि कांग्रेस एवं आईएनडीआईए गठबंधन धर्म के नाम पर आरक्षण देकर अनुसूचित जाति एवं ओबीसी के आरक्षण पर डाका डालने की योजना बना रही है। माना जा रहा है कि ओबीसी समाज पर इस भाषण के असर का अनुमान लगाकर ही शरद पवार ने आज धर्म के आधार पर आरक्षण को गलत बताया है। शरद पवार आज महाराष्ट्र में पांच चरणों में चुनाव कराए जाने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यहां पांच चरणों में चुनाव इसलिए कराए जाते हैं, ताकि प्रधानमंत्री को अधिक से अधिक प्रचार का मौका मिल सके। उन्हें महाराष्ट्र में बार-बार आने का मौका मिले।
‘धर्म के आधार पर आरक्षण हमें मंजूर नहीं’: शरद पवार
Latest Articles
टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस, नांदेड-मुंबई एक्सप्रेस और टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन सेवा का शाहजहाँपुर तक विस्तार का शुभारंभ
बरेली/देहरादून। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन...
मुख्य सचिव ने आरआईडीएफ के तहत् अधिक से अधिक प्रोजेक्ट शामिल किए जाने के...
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में नाबार्ड की उच्च स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान...
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से मुलाकात...
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान सहित पश्चिम एशिया की अपनी आधिकारिक यात्रा शुरू की। यात्रा के पहले...
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने नवाचार मंत्र के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि...
नई दिल्ली। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने अपने प्रमुख राष्ट्रीय नवाचार मंच नवाचार मंत्र के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक...
भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के उदयगिरि, शक्ति और कवरत्ती युद्धपोत ने सिंगापुर के...
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के उदयगिरि, शक्ति और कवरत्ती युद्धपोत ने सिंगापुर के चांगी नौसैनिक अड्डे का दौरा पूरा कर लिया...
















