21.2 C
Dehradun
Monday, September 28, 2026


spot_img

‘धर्म के आधार पर आरक्षण हमें मंजूर नहीं’: शरद पवार

मुंबई। राकांपा (शपा) के अध्यक्ष शरद पवार  धर्म के आधार पर आरक्षण दिए जाने के मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते नजर आए, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से प्रधानमंत्री सहित अन्य भाजपा नेता आरक्षण का कर्नाटक मॉडल के बहाने कांग्रेस एवं आईएनडीआईए गठबंधन को घेरते दिख रहे हैं। पवार ने आज साफ किया कि धर्म के आधार पर आरक्षण उन्हें मंजूर नहीं है। शरद पवार आज कोल्हापुर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण की संकल्पना हमें मंजूर नहीं है। यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ऐसा करने का प्रयास किया, तो हम उसके विरुद्ध भी संघर्ष करेंगे।
उन्होंने कहा कि हम जाति आधारित जनगणना की बात इसलिए कर रहे हैं, ताकि समाज का जो वंचित घटक है, अभी तक मुख्यधारा से बाहर है, उनकी संख्या कितनी है, यह जानने में मदद मिल सके। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले दिनों महाराष्ट्र में हुई अपनी सभाओं में आरक्षण के कर्नाटक मॉडल का प्रमुखता से उल्लेख करते हुए कहा था कि कांग्रेस एवं आईएनडीआईए गठबंधन धर्म के नाम पर आरक्षण देकर अनुसूचित जाति एवं ओबीसी के आरक्षण पर डाका डालने की योजना बना रही है। माना जा रहा है कि ओबीसी समाज पर इस भाषण के असर का अनुमान लगाकर ही शरद पवार ने आज धर्म के आधार पर आरक्षण को गलत बताया है। शरद पवार आज महाराष्ट्र में पांच चरणों में चुनाव कराए जाने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यहां पांच चरणों में चुनाव इसलिए कराए जाते हैं, ताकि प्रधानमंत्री को अधिक से अधिक प्रचार का मौका मिल सके। उन्हें महाराष्ट्र में बार-बार आने का मौका मिले।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...