28.2 C
Dehradun
Tuesday, July 14, 2026


spot_img

उत्तराखण्ड वासियों और पहाड़ी महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला दिल्ली से गिरफ्तार

देहरादून। पहाड़ की महिलाओं और उत्तराखंड वासियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील और अभद्र टिप्पणी करने वाले 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी को थाना बसंत विहार पुलिस ने आईजीआई एयरपोर्ट नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले, मारपीट और अन्य संगीन अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस से बचने के लिये ये आरोपी देश छोड़कर भाग गया था। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। पहाड़ की महिलाओं और उत्तराखंड वासियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील और अभद्र टिप्पणी करने के संबंध में आरोपी जतिन राणा उर्फ खाटू के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर कोतवाली नगर में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। साथ ही जतिन राणा उर्फ खाटू के खिलाफ थाना बसंत विहार और थाना राजपुर में भी जानलेवा हमले, मारपीट, बलवा आदि से संबंधित मुकदमें पंजीकृत थे। इन मामलों में आरोपी फरार चल रहा था। सभी मुकदमों में पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश के लिए लगातार उसके सभी सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। पुलिस द्वारा लगातार दी जा रही दबिशों से घबराकर अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी जतिन राणा देश छोड़कर विदेश भाग गया था। आरोपी के देश छोड़कर भागने की सूचना पर एसएसपी द्वारा आरोपी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करवाया गया था। इसके साथ ही उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास सख्त, धीमी प्रगति पर...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत संचालित आवासीय परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के...

SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, ड्राफ्ट मतदाता सूची में...

0
देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के कम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण...

देहरादून महायोजना-2041 : सातवें दिन जीआरडी यूनिवर्सिटी में उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे भविष्य...

0
देहरादून: राजधानी देहरादून के सुनियोजित, संतुलित और भविष्य उन्मुख विकास के लिए तैयार की जा रही देहरादून महायोजना-2041 को लेकर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए)...

सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र को निर्देश, वायुयान नियमों को 2 सप्ताह के भीतर रिकॉर्ड...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को भारतीय वायुयान अधिनियम, 2024 के अंतर्गत बनाए गए नियमों को दो सप्ताह के भीतर रिकॉर्ड पर...

नीट यूजी 2026 री-एग्जाम की OMR शीट जारी

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी –एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी 2026 की पुनः परीक्षा के लिए ओएमआर शीट...