27.2 C
Dehradun
Sunday, June 21, 2026


spot_img

पांचवें चरण में आठ राज्यों की 49 सीटों पर होगा मतदान

नई दिल्ली: लोकसभा के पांचवे चरण में दो केंद्र शासित प्रदेशों और छह राज्यों की कुल 49 सीट पर मतदान होगा। इस चरण में 82 महिलाओं समेत कुल 695 उम्मीदवारों मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला 8.95 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर करेंगे। इस चरण में कई प्रमुख राजनेता अपनी सियासी विरासत को बचाने का प्रयास करेंगे। सुचारू ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए 94 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट का प्रतिनिधित्व साल 2004 से उनकी मां सोनिया गांधी कर रही थीं। राहुल केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं और अब यह देखना होगा कि क्या वह दोनों सीट पर जीत हासिल कर पाते हैं। पिछले आम चुनाव में राहुल गांधी ने अमेठी से चुनाव लड़ा था लेकिन इस सीट पर वह भाजपा की स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे। कांग्रेस ने स्मृति ईरानी को टक्कर देने के लिए अपने समर्पित कार्यकर्ता केएल शर्मा को इस सीट से मैदान में उतारा है।
वहीं, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सारण से चुनावी मैदान में हैं। उधर, महाराष्ट्र की 13 सीट पर सोमवार को मतदान होगा। हाई-प्रोफाइल उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल शामिल हैं। कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन यह एक ऐसी लड़ाई भी है जो यह तय करेगी कि शिवसेना के किस गुट के पास मतदाताओं का ज्यादा समर्थन है।
लद्दाख में भी चुनावी लड़ाई दिलचस्प है। जहां एक निर्दलीय उम्मीदवार भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को टक्कर दे रहा है। बिहार के हाजीपुर में लोजपा (राम विलास) नेता चिराग पासवान अपने पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की विरासत को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। रामविलास ने हाजीपुर सीट कई बार जीती थी। ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ चौथे चरण के साथ 13 मई को शुरू हुए थे। पांचवें चरण में राज्य की कुल 21 लोकसभा सीट में से पांच और 35 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। इस चरण में 49 लोकसभा सीट के लिए कुल 695 उम्मीदवार मैदान में हैं।
इस चरण में बिहार की 5, झारखंड की 3, महाराष्ट्र की 13, ओडिशा की 5, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 7 और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की 1-1 सीट पर मतदान होगा। 49 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों 39 सामान्य, तीन अनुसूचित जनजाति, और सात सीटें अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित।
उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण में 14 सीटों पर मतदान होगा। इनमें से ज्यादातर सीटें अवध और बुंदेलखंड क्षेत्र में हैं। इन सीटों में लखनऊ, मोहनलालगंज, रायबरेली, अमेठी, फैजाबाद, कैसरगंज, बाराबंकी, गोंडा, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर और कौशांबी सीट है। इन सीटों पर 144 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से 10 सीटें सामान्य श्रेणी की, चार सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कैलाश मानसरोवर यात्रा: तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे ने नाथू ला दर्रे से होते हुए...

0
नई दिल्ली।  कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 पर गये तीर्थयात्रियों का पहला जत्था आज नाथू ला दर्रे से होते हुए चीन में प्रवेश कर गया, जिससे...

विश्‍व बैंक ने जल संरक्षित हरियाणा परियोजना के लिए चार हजार करोड़ रुपये का...

0
नई दिल्ली। विश्‍व बैंक ने जल संरक्षित हरियाणा परियोजना के लिए चार हजार करोड़ रुपये का ऋण स्‍वीकृत किया है। पांच हजार सात सौ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम-किसान योजना की 23वीं किस्त के रूप में 18 हजार करोड़...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुगली जिले के तारकेश्वर में ‘पश्चिमबंग दिवस’ समारोह में शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री-किसान योजना की 23वीं किस्त के रूप...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की...

0
चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर, चंपावत में आयोजित “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक...

0
देहरादून। प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस के अवसर पर हिमालय सांस्कृतिक केंद्र, गढ़ी कैंट देहरादून में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी...