मुंबई: महाराष्ट्र में डोंबिवली के एमआईडीसी इलाके में स्थित एक फैक्टरी में बॉयलर फटने से आग लग गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है, जबकि 60 लोग घायल हुए हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। बताया गया है कि गुरुवार दोपहर 1.40 बजे अमुदान कैमिकल फैक्टरी में बॉयलर फटने से विस्फोट हुआ। अब तक घटनास्थल से आठ शव बरामद किए गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एलान किया है कि घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने डोंबिवली बॉयलर विस्फोट मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा भी की।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि विस्फोट की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के कारण आसपास की इमारतों की कांच की खिड़कियों में दरारें आ गईं और कई घर क्षतिग्रस्त भी हुए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी यासीन ताडवी का कहना है कि दोपहर करीब 1.40 बजे धमाके की आवाज सुनाई दी। उन्होंने आगे कहा कि विस्फोट के बाद आसपास की तीन फैक्टरियों में भी आग फैल गई। काफी दूर से धुंएं और आग का गुबार देखा जा सकता था।
उधर महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर जानकारी दी है कि इस मामले में आठ लोगों को निलंबित कर दिया गया है। फड़णवीस ने लिखा ‘एनडीआरएफ, टीडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमों को मौके पर बुलाया गया है। राहत और बचाव का काम लगातार जारी है।’
फैक्टरी में धमाके के बाद भीषण आग, आठ लोगों की मौत, 60 घायल
Latest Articles
सरकार संसद में नीट परीक्षा पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार मानसून सत्र के पहले दिन से ही नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर...
नागरिकों का कल्याण सभी सुधारों के केंद्र में होना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया है कि विकसित भारत का सपना जन आंदोलन में बदलना चाहिए और देश...
नकली दवाओं के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनस्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेशभर में...
देहरादून, ऋषिकेश और काशीपुर की वायु गुणवत्ता में सुधार के मुख्य सचिव ने दिए...
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में राष्ट्रीय शुद्ध वायु कार्यक्रम की संचालन समिति की 7वीं बैठक संपन्न हुयी।...
चुनाव प्रेक्षकों की भूमिका पर होगा महामंथन, देश दुनिया से जुटेंगे विशेषज्ञ
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तराखण्ड द्वारा आगामी 24 जुलाई को देहरादून में एक दिवसीय इंरटनेशनल कॉफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस...
















