24.4 C
Dehradun
Sunday, August 16, 2026


spot_img

दो साल बाद एयर इंडिया ने कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की, पायलटों को मिलेगा बोनस

नई दिल्ली: टाटा समूह के नियंत्रण में जाने के दो साल बाद एयर इंडिया के कर्मियों के वेतन में पहली बार वृद्धि की गई है। साथ ही, एयरलाइन ने पायलटों के लिए वार्षिक लक्ष्य प्रदर्शन बोनस की व्यवस्था भी शुरू की है। सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि वेतन में बढ़ोतरी का फैसला एक अप्रैल 2024 से प्रभावी होगा, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में प्रदर्शन के आधार पर कर्मचारियों को बोनस भी दिया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, एयर इंडिया मुख्य मानव संसाधन अधिकारी रवींद्र कुमार जीपी ने कर्मचारियों के वेतन वृद्धि और प्रदर्शन बोनस की घोषणा की। एयरलाइन के साथ अभी करीब 18 हजार कर्मचारी जुड़े हुए हैं। एयर इंडिया का नियंत्रण जनवरी 2022 में टाटा समूह के हाथों में चला गया था। जिसके दो साल बाद पहली बार इसके कर्मियों का वेतन बढ़ाया गया है। पिछले साल पुराने कर्मचारियों के अनुबंध पुनर्गठन और मुआवजा का ही काम हुआ था। सूत्रों ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए तय वेतन में वृद्धि के अलावा एयरलाइन ने कंपनी और व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर अपने पायलटों के लिए वार्षिक लक्ष्य प्रदर्शन बोनस की पेशकश की है, जो वित्त वर्ष 2024-25 से लागू होगा।
वेतन संशोधन के साथ फर्स्ट ऑफिसर्स और कैप्टन के मासिक तय वेतन में 5,000 रुपये की वृद्धि होगी। वहीं कमांडर्स और सीनियर कमांडर्स के मामले में मासिक वेतन बढ़ोतरी 11 हजार और 15 हजार रुपये होगी। जूनियर फर्स्ट ऑफिसर के मासिक य वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। वार्षिक लक्ष्य प्रदर्शन बोनस का भुगतान कंपनी और एक व्यक्ति के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि उम्मीदों को पूरा करने वाले एक जूनियर फर्स्ट ऑफिस को 42 हजार रुपये का वार्षिक बोनस मिलेगा और यह राशि फर्स्ट ऑफिसर्स के लिए 60 हजार रुपये प्रति वर्ष होगी। कमांडर्स के लिए वार्षिक बोनस की राशि 1.32 लाख रुपये और सीनियर कमांडर्स के लिए 1.80 लाख रुपये होगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 47 लोगों की मौत

0
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में आज फ्लोरेस के तट के पास आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो...

भारत के स्वतंत्रता दिवस को अनोखे तरीके से मनाने के लिए वैश्विक रिले श्रृंखला...

0
नई दिल्ली। सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले चल रहा है। यह भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुनिया भर में अनूठे ढंग से उत्‍सव...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया; नागरिकों से...

0
नई दिल्ली। राष्ट्र 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से देशवासियों...

टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की...

0
चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार...

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया...

0
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड आनन्द बर्द्धन ने प्रदेशवासियों, सचिवालय परिवार, उत्तराखण्ड पुलिस एवं...