36.2 C
Dehradun
Sunday, April 26, 2026


spot_img

दो जैन संतों और एक बीएसएफ जवान सहित आठ लोगों की लू ने ली जान, राजस्थान में पांच दिन में 32 मौत

जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। प्रदेश में लू लगने से पांच दिन में 32 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को आठ लोगों की मौत हुई है। सोमवार को जोधपुर जिले में भीषण गर्मी से एक जैन साधु और एक जैन साध्वी की मौत हुई है। जैसलमेर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर लू लगने से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान की मौत हो गई। अलवर में एक छात्र की मौत हो गई। वहीं केकड़ी जिले में पशु चराने जंगल में गए एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जोधपुर जिले के पीपाड़ शहर में एक जैन साध्वी दया श्री की तेज गर्मी के कारण तबीयत बिगड़ गई। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
एक अन्य जैन संत चिरंजय मुनी की भी लू लगने के कारण मौत हुई है। जैसलमेर जिले में बीएसएफ की सीमा चौकी भानु पर तैनात जवान अजय कुमार की लू लगने से मौत हो गई। अजय कुमार बीएसएफ की 173वीं वाहिनी में तैनात था। अजय पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में सारू गांव का निवासी था। केकड़ी जिले के नागोला गांव में पशु चराने के लिए जंगल में गए 80 वर्षीय मोहन रैबारी की मौत हो गई।
बुजुर्ग का शव पेड़ के नीचे मिला है। जयपुर में एक फैक्ट्री में 60 डिग्री सेल्सियस तापमान में काम कर रहे एक बायलर आपरेटर की मौत हो गई। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। इस बीच जैसलमेर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सोमवार को लगातार तीसरे दिन तापमान 55 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जयपुर में सोमवार को 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जयपुर में मई के महीने में 11 साल बाद इतना तापमान दर्ज किया गया है।
भीषण गर्मी के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जिलों के प्रभारी सचिवों को मंगलवार और बुधवार को अपने प्रभारी वाले जिलों का दौरा कर जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेने के निर्देश दिए हैं। प्रभारी सचिवों को पानी,बिजली की उपलब्धता,अस्पतालों में उपलब्ध चिकित्सा व्यवस्था,गौशालाओं में गायों के लिए पर्याप्त पानी व चारे की उपलब्धता,अन्य पशु-पक्षियों के लिए चिकित्सा,पानी व दाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला कलक्टरों को गांवों में रात्रि विश्राम के भी निर्देश दिए गए हैं। सचिवों को अवैध खनन बंद करने को लेकर रिपोर्ट पेश करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने सोमवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर अफसरों को फील्ड में जाकर चिकित्सा व्यवस्था पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा,गर्मी के मौसम में लोगों को अस्पतालों में आवश्यकता होने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। प्रदेश के अस्पतालों में लू लगने से भर्ती हो रहे मरीजों को बर्फ के माध्यम से राहत दी जा रही है। स्थानीय निकायों ने शहरों में सड़कों पर पानी का छिड़काव कर लोगों को राहत देने का प्रयास किया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम से मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणाः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मोथरोवाला, देहरादून में बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के मन की...

भारत में विकसित हुए उन्नत बख्तरबंद प्लेटफॉर्म; युद्धपोत परियोजना से जुड़ा हाइड्रोडायनामिक परीक्षण पूरा

0
नई दिल्ली:डीआरडीओ ने अहिल्यानगर में सेना के लिए दो उन्नत स्वदेशी बख्तरबंद प्लेटफॉर्म लॉन्च किए और नौसेना के युद्धपोत का सफल हाइड्रोडायनामिक परीक्षण पूरा...

उद्योग संवर्धन विभाग ने 10,000 करोड़ रुपये के स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0...

0
नई दिल्ली। उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्‍यापार विभाग ने दस हजार करोड़ रुपए के स्‍टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स- 2.0 के लिए संचालन दिशा-निर्देश...

मौसम विभाग ने कई राज्यों में अगले दो दिनों तक लू चलने की चेतावनी...

0
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और...

अर्थशास्त्री अशोक कुमार लाहिड़ी नीति आयोग के उपाध्यक्ष नियुक्त

0
नई दिल्ली। अर्थशास्‍त्री अशोक कुमार लाहिडी को नीति आयोग का उपाध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है। वे वर्तमान उपाध्‍यक्ष सुमन के० बेरी का स्‍थान लेंगे।...