29.2 C
Dehradun
Friday, June 26, 2026


spot_img

अर्बन हीट आईलैंड और हीट स्ट्रैस से असहनीय हो रही गर्मी, रात में भी राहत नहीं

नई दिल्ली। लगातार गर्मी बढ़ रही है और ग्रीष्म ऋतु अब कोमल न होकर जलने-झुलसने वाली हो गई है। दिल्ली में तापमान 47 डिग्री को पार कर चुका है। प्रमुख बात यह है कि दिल्ली के हर इलाके में तापमान अलग-अलग दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग की बेवसाइट के अनुसार 27 मई को शाम पांच बजे नजफगढ़ में तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो लोधी रोड में तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों जफरपुर, पूसा रोड, आयानगर, नई दिल्ली, नरेला और पीतमपुरा आदि में तापमान में अंतर दिख रहा था। वैज्ञानिकों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन, अर्बन हीट आईलैंड और हीट स्ट्रैस की वजह से दिल्ली के क्षेत्रों में तापमान में अंतर बढ़ रहा है और दिल्ली आग की भठ्ठी बनती जा रही है।
सेंटर फॉर साइंस एंड इंवायरनमेंट के अनुसार भले ही जलवायु क्षेत्रों में हवा के तापमान में भिन्नता हो और कुछ भागों में गिरावट भी दर्ज की गई हो, लेकिन अन्य दो कारक – सापेक्ष आर्द्रता और भूमि की सतह का तापमान मिलकर असुविधा और गर्मी से संबंधित बीमारियों का बोझ बढ़ा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, हीट इंडेक्स एक माप है कि वास्तविक तापमान के साथ आर्द्रता को जोड़ने पर वास्तव में कितनी गर्मी महसूस होती है। ऐसा माना जाता है कि 41 डिग्री सेल्सियस का हीट इंडेक्स मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है।
मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्नई में परिवेशी हवा गर्म हो गई है, जबकि दिल्ली और हैदराबाद में यह रुझान उलटा दिख रहा है: मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई में दशकीय गर्मियों के औसत परिवेशी तापमान में 2001-10 की तुलना में लगभग 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। कोलकाता का दशकीय औसत भी 0.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। दिल्ली और हैदराबाद, दो महानगर जो मिश्रित जलवायु क्षेत्रों में स्थित हैं, जिन्हें सबसे शुष्क और कठोर गर्मियों के लिए जाना जाता है, ने 2001-10 की तुलना में कम दशकीय औसत दर्ज किया है। 2001-10 की तुलना में दिल्ली के लिए दशकीय गर्मियों का औसत 0.6 डिग्री सेल्सियस और हैदराबाद के लिए 0.9 डिग्री सेल्सियस कम है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री धामी के अनुरोध पर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग कैप्टन अजय पंत प्रकरण में...

0
देहरादून। यूनाइटेड किंगडम में हिरासत में लिए गए उत्तराखंड निवासी कैप्टन अजय पंत के मामले में  भारतीय उच्चायोग, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों...

धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

0
देहरादून। गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मानजनक जीवन देने के संकल्प के साथ उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार मिलकर एक ऐसी...

मंत्री ने डीबीटी के माध्यम से 4098 बालिकाओं के बैंक खातों में हस्तांतरित की...

0
देहरादून। नंदा गौरा योजना के तहत गुरुवार को हरिद्वार और उत्तरकाशी जनपद की 4098 पात्र बालिकाओं को लाभान्वित किया गया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल...

मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जी. एम. एस. रोड स्थित एक होटल में संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम...

13 शहरों के लिए शहरी नदी प्रबंधन योजनाएं पूरी: जल शक्ति मंत्रालय

0
नई दिल्ली। स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन ने राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान के सहयोग से गंगा नदी के तट पर शहरी नदी प्रबंधन योजनाओं का...