नई दिल्ली: उत्तर भारत समेत दिल्ली में प्रचंड गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। मंगलवार को तो दिल्ली के मौसम विभाग के तीन केंद्रों पर तापमान 49 डिग्री से अधिक होने के कारण पचास डिग्री की तपिश महसूस हुई। मुंगेशपुर, व नरेला में तापमान 49.9 और नजफगढ़ में तापमान 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पूरी दिल्ली के मानक केंद्रो में सबसे अधिक रहा। जबकि दिल्ली के मानक केंद्र सफदरजंग में तापमान पांच डिग्री अधिक 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग के 57 साल के इतिहास में पहली बार मंगलवार को आयानगर में और रिज में 51 साल में तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया।
आयानगर के 1967 से 2023 तक के तापमान के आंकड़े को देखें तो 28 मई 1988 को अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री और 11 जून 2019 को तापमान 47 दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को आयानगर में तापमान ने छंलाग लगाई और 47.6 दर्ज किया गया। इस तरह से इस केंद्र का यह सबसे अधिक तापमान है। वहीं रिज में मंगलवार को तापमान 47.5 दर्ज किया गया। जो कि ऑल टाइम रिकॉर्ड बना। रिज के 1973 से 2023 तक के आंकड़ों के अनुसार 16 मई 2022 को तापमान 47.2 और 7 जून 2014 को तापमान 46.3 डिग्री दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सफदरजंग एक मानक केंद्र है। मंगलवार को यहां तापमान 45.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने पहला कि अधिकतम तापमान बीते चार साल में दूसरा सबसे अधिक तापमान है। 27 मई 2020 को सफदरजंग में तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं ऑल टाइम रिकॉर्ड की बात करें तो 1931 से 2023 तक सफदरजंग में 29 मई 1944 को तापमान 47.2 और 17 जून 1945 को तापमान 46.7 डिग्री दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन तक ऐसी ही गर्मी बनी रहेगी। बुधवार (29 मई) को भी गर्मी व लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान 46 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि दिन में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। दिन में 25-35 किलोमीटर प्रतिघंटा की हिसाब से धूल भरी हवाएं चलेंगी। 30 मई को भी लगभग ऐसी स्थिति रहेगी। शाम से मौसम में बदलाव होगा। विभाग के अनुसार 31 मई व एक जून को तापमान में दो से तीन डिग्री की मामूली गिरावट होगी। ऐसा एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा। विभाग ने 31 मई व एक जून को मामूली बारिश व धूल भरी हवाएं चलने की संभावना जताई है। जून के पहले सप्ताह तक भले ही तापमान दो से तीन डिग्री कम हो जाए लेकिन गर्मी 45 डिग्री से अधिक वाली ही महसूस होगी।
दिल्ली में कई जगह पारा 50 के पास, कल लू और गर्मी का रेड अलर्ट
Latest Articles
स्टार्टअप इंडिया का दबदबा! 10 करोड़ डॉलर के क्लब में भारत के 166 युवा...
मुंबई: भारत ने युवा उद्यमियों की ओर से चलाई जा रही उच्च-मूल्य (हाई-वैल्यू) वाली कंपनियों की संख्या में चीन को पीछे छोड़ दिया है।...
ट्रंप के गाजा शांति परिषद को चीन ने दिखाई पीठ, इटली ने भी दिए...
नई दिल्ली। चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की अध्यक्षता वाली गाजा शांति परिषद में शामिल होने पर अनिच्छा जताई है। कहा, चीन का...
‘सारे नाम होंगे सार्वजनिक, कानून हाथ में लिया तो होगी कार्रवाई’, SIR के दूसरे...
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सियासत तेज है। ऐसे में अब एसआईआर के दूसरे चरण...
ईरान ने मेरी हत्या कराई तो खत्म हो जाएगा उसका नामोनिशान- दावोस में ट्रंप...
नई दिल्ली। ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच तेहरान और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है।...
गीता प्रेस हर कालखंड में सनातन चेतना के उत्सव को जीवित रखने का सशक्त...
देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड के ऋषिकेश में गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित मासिक पत्र ’कल्याण’ के शताब्दी अंक...















