महोबा: महोबा जिले में भीषण गर्मी और लू के थपेड़े जानलेवा बन गए हैं। गुरुवार को लू व बुखार की चपेट में आने से मासूम समेत 14 लोगों की मौत हो गई। तीन दिन के अंदर गर्मी से 28 लोगों की जान चुकी है। वहीं 14 मरीजों की हालत गंभीर होने पर उनका जिला अस्पताल के वार्डों में चल रहा है। डॉक्टर दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने और अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।
बुंदेलखंड की पठारी धरती पर आग उगलती सूर्य की किरणों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जरा सी लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। थाना श्रीनगर के पिपरामाफ निवासी अनंता विश्वकर्मा (25) गुरुवार की जानवरों को पानी पिलाने पशुबाड़े गया था। पानी पिलाते समय वह अचानक गश खाकर गिर गया। जब परिजन पशुबाड़े पहुंचे तो अचेत अवस्था में उसे अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना महोबकंठ के बम्हौरी कुर्मिन निवासी शिवदयाल अहिरवार (68) जानवर चराने खेत गया था।
जहां लू लगने से खेत पर अचेत होकर गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। इसी गांव के संतू अहिरवार की पत्नी प्रेमा अहिरवार (68) शौचक्रिया के लिए खेत गई थी। वापस लौटने पर उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। कस्बा बेलाताल निवासी हबीब अहमद (60) को लू लगने पर जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना खरेला के कुड़ार निवासी गुलाब (50) खेत पर काम कर रहा था। तभी लू लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल लाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। थाना खन्ना के तमौरा निवासी आशाराम (70) बकरियां चराने खेत गया था।
लू लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शाहपहाड़ी निवासी खुम्मी (65), जंटपुरा पनवाड़ी निवासी परमलाल (45) व चिचारा निवासी प्रेमा (55) की भी लू लगने से मौत हो गई। जनपद छतरपुर के कैथोकर निवासी लच्छी (70) को लू लगने पर परिजन अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना खन्ना के बरभौली निवासी लालाभाई (54) खेत से बकरियां चराकर घर लौटा। हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल बांदा ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना खरेला के टिकरी निवासी मलखान (70) को बुखार आने पर परिजन अस्पताल लाए। जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। करहरा निवासी विनोद के दो माह के बेटे निखिल को दो दिन से बुखार आ रहा था। तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना कबरई के गंज निवासी बरदानी की आठ माह की बेटी मोहिनी की अचानक हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई। घटनाओं से परिजनों में कोहराम मचा है।
लू और बुखार से 14 लोगों की मौत, गर्म हवाओं ने सभी को झकझोरा
Latest Articles
रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित, कच्चे तेल व एलपीजी का पर्याप्त भंडार : सरकार
नई दिल्ली। सरकार ने आश्वासन दिया है कि सभी रिफाइनरियां पर्याप्त कच्चे तेल के भंडार के साथ पूरी क्षमता से काम कर रही हैं।...
भारत और भूटान ने डाक सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
नई दिल्ली। भारत और भूटान ने डाक सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जो भारतीय डाक और भूटान डाक के बीच...
हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी, हिमखंड गिरा; तीन नेशनल हाईवे समेत 100 सड़कें बंद
शिमला/धर्मशाला। प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार को भी ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले में झमाझम बारिश हुई है। अटल टनल रोहतांग...
भारत की विद्युत वितरण कंपनियों ने पूरे क्षेत्र में पहली बार लाभ अर्जित किया:...
नई दिल्ली। केंद्रीय विद्युत राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने कहा कि भारत की विद्युत वितरण कंपनियों ने पहली बार पूरे क्षेत्र में लाभ...
SIR में आईटी वॉलिटिसर्य करेंगे BLO की मदद, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राज्य...
देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को...
















