देहरादून। चुनाव आयोग ने बदरीनाथ विधानसभा सीट (चमोली) और मंगलौर विधानसभा सीट (हरिद्वार) का उप चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन दोनों विधानसभा सीटों पर उप चुनाव का मतदान 10 जुलाई को होगा और मतगणना 13 जुलाई को होगी। बदरीनाथ के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इस्तीफा दे दिया था। वह भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके चलते बदरीनाथ विधानसभा खाली हो गई थी। मंगलौर के बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी का निधन होने के बाद से यह सीट खाली है।
चुनाव अधिसूचना 14 जून को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 21 जून रखी गई है। नामांकन पत्रों की जांच 24 जून को होगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 26 जून रखी गई है। विधानसभा उप चुनाव का मतदान 10 जुलाई को होगा और मतगणना 13 जुलाई को होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम ने मीडिया सेंटर सचिवालय में उत्तराखण्ड की 2 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के सम्बन्ध में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड राज्य की दो विधानसभा सीटों 04- बद्रीनाथ और 33-मंगलौर के लिए उप निर्वाचन की तिथि घोषित की जा चुकी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विधानसभा सीट 04- बद्रीनाथ और 33-मंगलौर के विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 14 जून 2024(शुक्रवार) को अधिसूचना जारी की जायेगी। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 21 जून 2024(शुक्रवार) है। 24 जून 2024(सोमवार) तक नामांकनों की जांच की जायेगी। जो प्रत्याशी नाम वापस लेना चाहेंगे, उनके लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि 26 जून 2024(बुधवार) तक होगी। दोनों विधानसभा सीट पर 10 जुलाई 2024(बुधवार) को मतदान होगा और 13 जुलाई 2024(शनिवार) को मतगणना होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विधानसभा उप निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद चमोली और जनपद हरिद्वार में आज से ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो चुकी है, जो 15 जुलाई 2024(सोमवार) तक रहेगी। उत्तराखण्ड राज्य में विधानसभा उप निर्वाचन के लिए बद्रीनाथ विधान सभा सीट में 210 पोलिंग बूथ बनाये जायेंगे। बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर 01 लाख 02 हजार 145 मतदाता एवं 2566 सर्विस मतदाता है। मंगलौर विधानसभा सीट पर 132 पोलिंग बूथ बनाये जायेंगे। मंगलौर विधानसभा सीट पर 01 लाख 19 हजार 930 मतदाता और 255 सर्विस मतदाता हैं। इस अवसर पर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्रा और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास मौजूद थे।
बदरीनाथ व मंगलौर विधानसभा सीट उपचुनाव कार्यक्रम घोषित
Latest Articles
राष्ट्र निर्माण में जन भागीदारी की शक्ति, भारत की सबसे बडी मजबूती : प्रधानमंत्री...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि राष्ट्र निर्माण में जन भागीदारी की शक्ति, भारत की सबसे बडी मजबूती है। श्री मोदी...
गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में पीएम फैमिली केयर ट्रैकर की पायलट परियोजना...
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर में पीएम फैमिली केयर ट्रैकर की पायलट परियोजना का शुभारंभ किया। यह एकीकृत...
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने देश को स्वस्थ और नशामुक्त बनाने का किया आह्वान
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत देश को स्वस्थ और नशामुक्त बनाने का आह्वान किया है। श्री राधाकृष्णन...
एचआरडीए द्वारा नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में एचआरडीए द्वारा 3 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स...
उत्तराखंड का युवा प्रदेश और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार: CM
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड का...

















