नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) को इस वर्ष अभी तक 12,600 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इनमें सबसे अधिक शिकायतें उत्तर प्रदेश से मिली हैं। एनसीडब्ल्यू के आंकड़ों के अनुसार, घरेलू हिंसा से इतर अन्य उत्पीड़न की शिकायतें 3,107 हैं। घरेलू हिंसा की 3,544 शिकायतें मिली हैं। इनके अलावा दहेज उत्पीड़न की 1,957 शिकायतें, छेड़खानी की 817 शिकायतें, महिलाओं की शिकायतों के प्रति पुलिस की उदासीनता की 518 शिकायतें और दुष्कर्म एवं दुष्कर्म के प्रयास की 657 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
आंकड़ों के अनुसार, यौन उत्पीड़न की 493, साइबर अपराधों की 339, पीछा किए जाने की 345 और झूठी शान के लिए अपराधों की 206 शिकायतें भी प्राप्त हुई हैं। आयोग को उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक 6,470 शिकायतें मिली हैं। वहीं, दिल्ली से 1,113, महाराष्ट्र से 762, बिहार से 584, मध्य प्रदेश से 514, हरियाणा से 506, राजस्थान से 408, तमिलनाडु से 301, बंगाल से 306 और कर्नाटक से 305 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। पिछले वर्ष 2023 में राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिलाओं से संबंधित कुल 28,811 शिकायतें दर्ज की थीं।
महिला आयोग को मिलीं 12 हजार से अधिक शिकायतें; UP-दिल्ली के मामले सबसे अधिक
Latest Articles
विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर और अमरीकी विदेश मंत्री ने व्यापार, ऊर्जा और क्षेत्रीय सुरक्षा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर और अमरीका के विदेश मंत्री मार्काे रूबियो ने आज नई दिल्ली में कई मुद्दों पर चर्चा की।...
देश के मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में भीषण लू, सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त
नई दिल्ली। देश के मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में भीषण लू के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और तापमान औसत से काफी...
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, यूसीसी से किसी भी आदिवासी समुदाय के अधिकारों...
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने विशेष प्रावधान करके सभी आदिवासी समुदायों को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से...
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने ली आगामी एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक
-प्रदेश के मतदाताओं से एसआईआर में बीएलओ से सहयोग करने की अपील
देहरादून। देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उत्तराखण्ड दौरे के दूसरे...
हिमालयी क्षेत्र कंचनगंगा में टूटा ग्लेशियर, नुकसान की कोई सूचना नहीं
चमोली। रविवार सुबह उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बदरीनाथ धाम के निकट कंचनगंगा क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने...
















