16.8 C
Dehradun
Sunday, April 5, 2026


spot_img

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। चकराता क्षेत्र की डांेडा गांव निवासी महिला ने सिजेरियन डिलीवरी के द्वारा तीनों स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। तीन बच्चों को एक साथ जन्म देने का चकराता क्षेत्र में यह पहला मामला बताया जा रहा है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ प्रेरक मित्तल ने माता पिता व परिवारजनों को बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं।
चकराता तहसील के अन्तर्गत छावनी बाजार से सटी ग्राम पंचायत मगरोली के होडा गांव निवासी महिला ने एक साथ तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ प्रेरक मित्तल ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के स्त्री एवम् प्रसूती रोग विभाग में सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। डिलीवरी के लिए उत्तराखण्ड सहित पश्चिम उत्तर प्रदेश से भी डिलीवरी के लिए मामले श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहुंचते हैं। ऐसे मामलों में डिलीवरी संवेदनशील होती हैं। डिलीवरी के लिए उपलब्ध सभी अत्याधुनिक सुविधाएं एवम् कुशल डाॅक्टरों की टीम ऐसी संवेदनशील डिलीवरी के मामलों को भी आसान बना देती है। नवजात बच्चों के पिता सशस्त्र सीमा बल में हवलदार के पद पर तैनात हैं। जैसे ही उन्हें अपनी पत्नी के सुरक्षित प्रसव की सूचना मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वे तुरन्त छुट्टी लेकर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पहुंचे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला गांव में ही रहती हैं। बीते शुक्रवार उन्हं प्रसव पीडा उठी। इसके बाद परिजनों ने उन्हें निजी वाहन से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के कुशल डाॅक्टरों ने सफल सिजेरियन डिलीवरी करवाई। इसके बाद महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया, इसमें एक लड़का और दो लड़कियां शामिल हैं। महिला की यह पहली डिलीवरी है। अस्पताल में सुखद ट्रिप्लीकेट डिलीवरी का मामला मरीजों और अस्पताल स्टाफ के बीच चर्चा का विषय बना रहा। वहीं तीन बच्चों को जन्म देने के बाद परिवार सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों ने जानकारी दी कि डिलीवरी के बाद तीनों बच्चे व मां पूरी तरह स्वस्थ हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा...

0
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा को एक परिवर्तनकारी उपकरण बताया है। मोतिहारी में...

सरकार देशभर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्‍धता सुनिश्‍चित करने के लिए हर...

0
नई दिल्ली। पे‍ट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्‍धता सुनिश्‍चित करने के...

खाड़ी देशों के साथ सरकार के मज़बूत संबंध कठिन समय में वहां मौजूद भारतीयों...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है पश्चिम एशिया में रहने वाले भारतीयों, विशेषकर केरलवासियों की...

मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज

0
देहरादून। राजधानी देहरादून के सुनियोजित, संतुलित और दीर्घकालिक विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मास्टर प्लान...

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

0
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून भ्रमण एवं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...