30 C
Dehradun
Monday, June 22, 2026


spot_img

मुख्यमंत्री ने मण्डल मुख्यालय पौड़ी में की विकास कार्यों की समीक्षा

देहरादून: कार्य मात्र औपचारिक ना हो बल्कि उसका ठोस आउटकम भी निकले सभी सरकारी भवनों की छत पर सोलर पैनल और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने के मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गढ़वाल मण्डल मुख्यालय पौडी में विकास कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 133 करोड़ की 158 योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया, जिसमें 80 करोड़ की 137 योजनाओं का लोकार्पण तथा 53 करोड़ की 21 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजनाओं का क्रियान्वयन नो पेंडेंसी के सिद्धांत के आधार पर किया जाए। उन्होंने पौड़ी के पुराने वैभव को बनाए रखने के लिए सभी विभागों से कार्य योजना तैयार करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पौड़ी में प्रतियोगी परीक्षाओं और सेना में जाने की तैयारी करने वाले युवओं के लिए हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जनहित से जुड़े कार्य मात्र औपचारिक ना हो बल्कि उसका ठोस आउटकम भी निकले। मुख्यमंत्री ने सभी सरकारी भवनों की छत पर सोलर पैनल और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने के भी निर्देश दिये। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, विधायक राजकुमार पोरी, महंत दिलीप रावत रेनू बिष्ट, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डे, आईजी करन सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी पौड़ी आशीष चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रवर्तन निदेशालय ने गोआ में बड़े पैमाने पर अवैध लौह अयस्क खनन से जुड़े...

0
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने गोआ में बड़े पैमाने पर अवैध लौह अयस्क खनन से जुड़े मामले में सलगांवकर समूह और उससे जुडे ए.वी.एस....

मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में मूसलाधार वर्षा का अनुमान जताया

0
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने असम और मेघालय में 27 जून तक मूसलाधार वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी...

भारत अपनी समुद्री क्षमताओं को लगातार मजबूत कर रहा: प्रधानमंत्री मोदी

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज के दौर में किसी भी देश की आर्थिक और सामरिक शक्ति उसके समुद्री सामर्थ्य...

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच सम्पन्न

0
नई दिल्ली। नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा आज कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आयोजित की गई। परीक्षा देश के 551 और विदेश के 14 शहरों...

योग भारत की आत्मा, हमारी संस्कृति का प्राण और सनातन सभ्यता की शाश्वत चेतनाः...

0
नैनीताल। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को लोकभवन में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में...