बिलावर: जिला कठुआ के कंडी क्षेत्र के आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने सेना के वाहन को निशाना बनाया है। वहीं, जवानों ने मौका संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की है। मुठभेड़ जारी है। कठुआ के बिलावर उपजिले में बदनोता के बरनूड इलाके में जेंडा नाले के पास सेना के एक वाहन पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। आतंकी हमले में पांच जवान बलिदान हो गए वहीं कुछ अन्य बुरी तरह से घायल हो गए। आतंकी हमले में घायल हुए पांच सैनिकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिलावर में प्राथमिक उपचार दिया गया और उन्हें आगे के इलाज के लिए सैन्य अस्पताल, पठानकोट रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना का यह वाहन इलाके में गश्त पर था जिसे आतंकियों ने अपना निशाना बनाया है। आतंकियों की ओर से ग्रेनेड फैंका गया जिसके बाद गोलाबारी शुरू कर दी गई। सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू की। अंतिम समाचार मिलने तक दोनों ओर से गोलाबारी का सिलसिला जारी था। हालांकि जवानों के बलिदान होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर साढ़े तीन बजे के लगभग आतंकियों ने 22 गढवाल राइफल्स के जवानों को निशाना बनाते हुए जेंडा नाले के पास ग्रेनेड फैंका। बताया जा रहा है कि आतंकी ऊंचाई वाले इलाके में थे। जब तक सेना के जवान संभलते, तब तक आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी। ऊंचाई वाले इलाके का फायदा उठाते हुए आतंकियों ने जवानों को निशाना बनाया। जिसके बाद सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई शुरू की। दोनों ओर से गोलाबारी का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
उधर, सेना ने आप्रेशन में पैरा कमांडो को भी शामिल कर लिया है। जिन्हें एयरलिफ्ट कर हमले वाले इलाके में ले जाया गया है। सेना की ओर से पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। उधर, बिलावर से बदनोता को जाने वाले मार्ग पर मछेडी से आगे वाहनों की आवाजाही भी रोक दी गई है। शाम के समय इलाके में भारी बारिश और धुंध का दैार शुरू हो गया था। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और बड़ा आप्रेशन चलाकर आतंकियों के सफाए की तैयारी की गई है।
बदनोता में सेना के गश्ती दल पर आतंकियों का हमला, पांच जवान शहीद
Latest Articles
राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए डिजिटल लोकल पास और मार्गमित्र...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रा को अधिक सुविधाजनक और यात्री-अनुकूल बनाने के लिए डिजिटल लोकल पास और मार्गमित्र सहायता केंद्र...
आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्गों के पुनर्वास के लिए स्माइल योजना की...
नई दिल्ली। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय कमजोर और वंचित वर्गों के सामाजिक और आर्थिक पुनर्वास के लिए स्माइल योजना लागू कर रहा है।...
विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने कहा, भारत-पनामा के बीच सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंध...
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने विश्वास व्यक्त किया है कि पनामा के विदेश मंत्री जेवियर एडुआर्डो मार्टिनेज-आचा वास्केज़ की यात्रा से सभी...
पेपर लीक मामले पर विपक्ष के विरोध के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही कल...
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले पर विपक्ष के विरोध के बीच दोनों सदनों की...
एनईपी-2020 के क्रियान्वयन में तेजी लायें विश्वविद्यालयः डॉ. धन सिंह रावत
देहरादून। प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन को और अधिक गति दी जायेगी, ताकि एनईपी के सभी प्रावधानों को शिक्षण संस्थानों में...

















