19.1 C
Dehradun
Tuesday, March 3, 2026


spot_img

बहु-भूमिका वाले युद्धपोत जहाज ब्रह्मपुत्र पर भीषण आग से बड़ा नुकसान

मुंबई: भारतीय नौसेना की जानकारी के अनुसार, बहु-भूमिका वाले युद्धपोत जहाज ब्रह्मपुत्र पर 21 जुलाई की शाम को उस वक्त आग लग गई थी, जब उसकी मरम्मत की जा रही थी। नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई और बंदरगाह में मौजूद अन्य जहाजों के अग्निशमन कर्मियों की सहायता से जहाज के चालक दल ने 22 जुलाई की सुबह तक आग पर काबू पा लिया था। इसके अलावा, आग लगने के बाद जोखिम के आकलन के लिए सैनिटाइजेशन जांच समेत कार्रवाई की गई।
जानकारी के मुताबिक युद्धपोत आईएनएस ब्रह्मपुत्र पर लगी आग की घटना में, युद्धपोत एक तरफ झुक गया है और तमाम कोशिशों के बावजूद, जहाज को सीधा नहीं किया जा सका है। फिलहाल जहाज एक तरफ टिका हुआ है। वहीं इस हादसे में एक जूनियर नाविक को छोड़कर सभी कर्मियों को बचा लिया गया है। वहीं जूनियर नाविक की तलाश की जा रही है। जबकि इस दुर्घटना की जांच के लिए भारतीय नौसेना ने जांच का आदेश दिया है।
वहीं नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस ब्रह्मपुत्र में आग लगने की घटना और इस घटना से हुए नुकसान से अवगत कराया है। जिस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना प्रमुख को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है और लापता नाविक की सुरक्षा के लिए रक्षा मंत्री ने प्रार्थना भी की है।
बता दें कि आईएनएस ब्रह्मपुत्र स्वदेशी रूप से निर्मित ‘ब्रह्मपुत्र’ श्रेणी का पहला निर्देशित मिसाइल युद्धपोत है। इसे अप्रैल 2000 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। इस जहाज में 40 अधिकारियों और 330 नाविकों का दल है। INS ब्रह्मपुत्र का वजन तकरीबन 5,300 टन है, इसकी लंबाई 125 मीटर है, चौड़ाई 14.4 मीटर है और यह 27 नॉट से अधिक की गति से चलने में सक्षम है।
INS ब्रह्मपुत्र मध्यम दूरी, नजदीकी दूरी और विमान भेदी तोपों, सतह से सतह और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों और टारपीडो लांचर से सुसज्जित है। जहाज में समुद्री युद्ध के सभी पहलुओं को कवर करने वाले सेंसर की एक विस्तृत श्रृंखला है और यह सीकिंग और चेतक हेलीकॉप्टरों को संचालित करने में सक्षम है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम ने किया...

0
देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने...

राज्यपाल से डॉ. एस.एम. विल्सन ने की भेंट

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में डॉ. एस. एम. विल्सन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ब्लैकफुट चैलेंज (मोनटाना राज्य, अमेरिका)...

ड्रैगन के सिस्टम फेल, भारत का सुदर्शन पास, वायु सेना खरीदेगी पांच नए एस-400...

0
नई दिल्ली:भारत अपनी हवाई सुरक्षा मजबूत करने के लिए रूस से पांच नए S-400 स्क्वाड्रन खरीदेगा। वैश्विक स्तर पर चीनी वायु रक्षा प्रणालियों के...

पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग से की तनाव पर चर्चा; नेतन्याहू बोले- समर्थन...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण हालात पर जॉर्डन, बहरीन के किंग और सऊदी क्राउन प्रिंस से फोन पर बातचीत...

सरकार ने पेश की नई ईवी ड्राइव टेक्नोलॉजी, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा

0
नई दिल्ली: सरकार ने एक नई इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी पेश की है, जिसका मकसद ईवी के जरूरी पार्ट्स की घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना...