उदयपुर: उदयपुर शहर के भटियाणी चौहट्टा में शुक्रवार को सुबह एक सरकारी स्कूल के बाहर छात्र को चाकू मारने की घटना ने तूल पकड़ लिया। उदयपुर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। गुस्साए लोगों न बाजार बंद करा दिए। साथ ही कई जगह वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। मामले को लेकर शहर में कई जगह आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं।
आरोप है कि समुदाय विशेष के सहपाठी छात्र ने हमला किया। चाकू मारने की बात फैलने के बाद हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश फैल गया। कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं सहित भाजपा पदाधिकारी एमबी अस्पताल में एकत्रित हो गए और नारेबाजी की गई।
चाकूबाजी की घटना के बाद भड़की हिंसा को देखते हुए उदयपुर जिला प्रशासन ने इंटरनेट बंद के आदेश जारी किए। आज रात 10:00 बजे से अगले 24 घंटे तक इंटरनेट सेवा उदयपुर में बंद रहेगी। शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए इंटरनेट बैन की गई है।
देखते ही देखते आक्रोश बढ़ गया और संगठनों के कार्यकर्ता बाजार पहुंच गए। तनावपूर्ण स्थिति लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। लोगों ने शॉपिंग मॉल में तोड़फोड़ की और पथराव किया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने धारा-144 लागू कर दी।
हिंदूवादी संगठनों ने बापू बाजार, दिल्ली गेट और हाथी पोल के बाजार बंद करवा दिया करवा दिए। घटनाक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया और बाद में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से एसपी योगेश गोयल, एएसपी उमेश ओझा ने अधिकारियों ने समझाइश की। समझाश के बाद भी हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता एमबी अस्पताल और बाजारों में अलग-अलग टोली में देखे जा रहे हैं।
इधर, चाकूबाजी की घटना में घायल दसवीं के छात्र देवराज का एमबी अस्पताल के आईसीयू में उपचार जारी है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। चाकूबाजी की घटना के पीछे क्या कारण रहे, इसकी पुष्टि घायल छात्र के बयान होने के बाद ही पता चल सकेगा।
दरअसल, सरकारी स्कूल के दो छात्रों के झगड़े के कारण ये तनाव हो गया। शहर के सरकारी स्कूल में एक छात्र ने दूसरे छात्र को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना सूरजपोल थाना क्षेत्र में सुबह 10:30 बजे की है। घायल स्टूडेंट को टीचर महाराणा भूपाल (एमबी) हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी लोकेश भारती के अनुसार दोनों छात्र नाबालिग हैं और इनकी उम्र करीब 15 साल है। दोनों राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भटि्टयानी चौहट्टा में एक ही क्लास में पढ़ते हैं।
स्कूल के बाहर चाकूबाजी के बाद उदयपुर में हिंसा, वाहनों और मॉल में लगाई आग, बाजार बंद, धारा 144 लागू
Latest Articles
सर्वोच्च न्यायालय ने फुटपाथ पर चलने के अधिकार को मौलिक अधिकार बताया
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने फ़ैसला सुनाया कि तय फ़ुटपाथ पर चलने का अधिकार एक मौलिक अधिकार है। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि किसी...
सेबी ने बाजार को अधिक प्रभावी बनाने और अनुपालन को आसान करने के लिए...
नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने बाजार को अधिक प्रभावी बनाने और अनुपालन को आसान करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए...
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत 2400 करोड़ रुपये की...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 2400 करोड़ रुपये...
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 289 करोड़ की वित्तीय...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास, यातायात व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं...
उत्तराखंड में 6 हजार कर्मचारियों और 900 से अधिक नियोक्ताओं को मिली 24 करोड़...
देहरादून। मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास देहरादून में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...

















