देहरादून। रुद्रपुर के काशीपुर में विजिलेंस टीम ने काशीपुर रोडवेज डिपो के सहायक महाप्रबंधक को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। सहायक महाप्रबंधक ने अनुबंधित बसों के संचालन के एवज में रुपए की मांग कर रहा था। जिसके बाद सहायक महाप्रबंधक की शिकायत विजिलेंस टीम को की गई। विजिलेंस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक्शन लिया और रोडवेज सहायक महाप्रबंधक को नौ हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
शिकायतकर्ता (अनुमोदित बस के संचालक) मनीष अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड परिवहन निगम के काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक उनकी अनुबंधित बसों के रूटों के निर्धारण तथा सही समय पर चलाने के एवज में रिश्वत की मांग करते थे। रिश्वत ना देने पर अनेक बहाने बनाकर उनकी बसों का संचालन नहीं होने देते थे और चालक नहीं है कहकर गाड़ियों को खड़ा कर देते थे। कभी परिचालक को रास्ते से ही वापस बुला लेते थे। मनीष अग्रवाल के मुताबिक उन्होंने प्रार्थना पत्र 31 जुलाई को दिया था, जब सहायक महाप्रबंधक अनिल सैनी ने ज्यादा परेशान कर दिया था।
जब एक परिचालक ने वाहन की कंडीशन को ठीक बताते हुए उन्हें पत्र दिया तो अनिल सैनी ने उनका प्रार्थना पत्र फाड़ दिया था। मनीष अग्रवाल ने बताया कि अनिल सैनी द्वारा उनसे 9000 रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। जिससे तंग आकर उन्होंने विजिलेंस को इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद शिकायत पर विजिलेंस टीम ने सहायक महाप्रबंधक को रंगे हाथों पकड़ लिया। वहीं विजिलेंस सीओ हल्द्वानी अनिल मनराल ने बताया कि उत्तराखंड परिवहन निगम के काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक अनिल कुमार सैनी को 9000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता की अनुबंधित बसों को सही समय पर और सही रूटों पर चलाने के एवज में रुपयों की मांग की गई थी। सहायक महाप्रबंधक के घर की भी तलाशी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
काशीपुर में रोडवेज सहायक महाप्रबंधक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Latest Articles
ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक में संयुक्त घोषणा पत्र सर्वसम्मति से स्वीकार
नई दिल्ली। ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक का समापन आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हो गया। इसमें ब्रिक्स खेल संयुक्त घोषणा पत्र सर्वसम्मति...
नाथूला दर्रे के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा संपन्न, 464 श्रद्धालु हुए शामिल
नई दिल्ली। सिक्क्मि के नाथूला दर्रे के रास्ते से होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा आज संपन्न हो गई। इसके माध्यम से 464 तीर्थ यात्रियों...
प्रधानमंत्री मोदी ने निजी अंतरिक्ष क्षेत्र से नवाचार की वैश्विक छवि बनाने का आग्रह...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप्स ने सरकार में अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र...
आईसीएआर महानिदेशक ने मृदा डेटाबेस को कृषि विकास के लिए महत्वपूर्ण आधार बताया
नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट ने कहा कि राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण और भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो द्वारा...
गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे।
दो दिवसीय यह...

















