काठमांडू। नेपाल में यात्रियों से भरी बस नदी में गिर गई। इस पर 43 यात्री सवार थे। बस उत्तर प्रदेश नंबर की थी। नेपाली सेना के प्रवक्ता कुमार नेउपाने ने पुष्टि करते हुए कहा कि बस दुर्घटनास्थल से 14 शव निकाले गए हैं। उत्तर प्रदेश के रिलीफ कमिशनर ने कहा कि महाराजगंज जिले के एसडीएम को नेपाल भेजा जा रहा है। नेपाल में भारतीय दूतावास राहत एवं बचाव कार्य में लगे स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है। नेपाल के तनाहुन जिले के पुलिस प्रवक्ता मनोहर भट्ट ने कहा कि बस 8 दिन के परमिट के साथ 20 अगस्त को रूपनदेही में बेलहिया चेक-पॉइंट (गोरखपुर, भारत से) से नेपाल में प्रवेश किया था।
इससे पहले नेपाल पुलिस ने पुष्टि की थी कि 43 लोगों के साथ एक भारतीय यात्री बस तनाहुन जिले में मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। जिला पुलिस कार्यालय तनाहुन के डीएसपी दीपकुमार राया ने पुष्टि करते हुए कहा कि यूपी एफटी 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई और नदी के किनारे पड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी।
उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त ने कहा कि नेपाल की घटना के संबंध में हम यह पता लगाने के लिए संपर्क स्थापित कर रहे हैं कि क्या उत्तर प्रदेश का कोई व्यक्ति बस में था। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक काठमांडू जाने वाली एंजल बस और गणपति डीलक्स, जो काठमांडू से रौतहट के गौर की ओर जा रही थी, भारी बारिश के बीच जा रही थी। इस साल जुलाई में नेपाल में दो बसों में सवार 65 लोग त्रिशुली नदी में बह गये थे।
नेपाल बस दुर्घटना पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है, जहां नेपाल में एक बस के घाटी में गिर जाने से महाराष्ट्र के कुछ श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। मैं मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पता चला है कि ये श्रद्धालु जलगांव जिले के हैं। राज्य सरकार ने तुरंत नेपाल दूतावास से संपर्क किया, और जलगांव के कलेक्टर नेपाल सीमा पर स्थित उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के कलेक्टर के साथ लगातार संपर्क में हैं। उनके साथ एक जिला और पुलिस उपाधीक्षक भी हैं और वे नेपाल सीमा पर जाएंगे। इसके अलावा घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए हमारे अधिकारी लगातार संपर्क में हैं। हम नेपाल सरकार के समन्वय में मृतकों के शवों को महाराष्ट्र लाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के संपर्क में हैं। महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन इकाई को भी समन्वय करने के निर्देश दिए गए हैं, और मंत्री गिरीश महाजन और अनिल पाटिल भी लगातार संपर्क में हैं।
नेपाल में 43 लोगों से भरी भारतीय यात्री बस नदी में गिरी, 14 शव बरामद
Latest Articles
आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ उत्तराखण्ड और...
देहरादून। पर्वतीय राज्यों की समान भौगोलिक परिस्थितियों, प्राकृतिक संरचना एवं आपदाओं की एक जैसी प्रवृत्ति को देखते हुए उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश ने आपदा...
युवा सपनों को पंख लगायेगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना
देहरादून। राज्य सरकार मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना के माध्यम से युवा सपनों को पंख लगाने जा रही है। उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत...
आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू साइन
रुड़की/देहरादून। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की) ने उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य...
मुख्यमंत्री ने सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गढ़वाल विश्वविद्यालय, चौरास परिसर, टिहरी में भारतीय सेना और उत्तराखंड पर्यटन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित...
श्रीलंका में भारतीय समुदाय के लिए प्रवासी नागरिक योजना को छठी पीढ़ी तक बढ़ाया...
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिल समुदाय के साथ संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से कई...

















