16.1 C
Dehradun
Saturday, February 21, 2026


spot_img

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को साइबर अपराध से रोकथाम के लिए प्रमुख पहलों का शुभारंभ करेंगे

देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार, 10 सितंबर को नई दिल्ली में 14 सी के प्रथम स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करेंगे और साइबर अपराध से रोकथाम के लिए प्रमुख पहलों का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर गृह मंत्री साइबर धोखाधड़ी न्यूनीकरण केंद्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे। सीएफएमसी की स्थापना नई दिल्ली स्थित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (14सी) में की गई है, जिसमें प्रमुख बैंकों, वित्तीय मध्यस्थों, भुगतान एग्रीगेटर्स, दूरसंचार सेवा प्रदाताओं, आईटी मध्यस्थों और राज्योंध्केंद्र शासित प्रदेशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल हैं। ये सभी हितधारक ऑनलाइन वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए तत्काल कार्रवाई और निर्बाध सहयोग के लिए मिलकर काम करेंगे। सीएफएमसी कानून प्रवर्तन में सहकारी संघवाद का एक उदाहरण पेश करेगा। अमित शाह समन्वय प्लेटफॉर्म (संयुक्त साइबर अपराध जांच सुविधा प्रणाली) का भी शुभारंभ करेंगे। समन्वय प्लेटफॉर्म एक वेब-आधारित मॉड्यूल है जो साइबर अपराध के डेटा संग्रह, डेटा साझाकरण, अपराध मानचित्रण, डेटा विश्लेषण, सहयोग और देश भर में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच समन्वय के लिए वन स्टॉप पोर्टल के रूप में कार्य करेगा।
इस अवसर पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री साइबर कमांडो कार्यक्रम का भी उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत देश में साइबर सुरक्षा परिदृश्य के खतरों का मुकाबला करने के लिए राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और केन्द्रीय पुलिस संगठनों में प्रशिक्षित श्साइबर कमांडोश् की एक विशेष शाखा स्थापित की जाएगी। प्रशिक्षित साइबर कमांडो डिजिटल स्पेस को सुरक्षित करने में राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्रीय एजेंसियों की सहायता करेंगे। इस पहल के तहत वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र की धोखाधड़ी जोखिम प्रबंधन क्षमताओं को मजबूत करने के लिए बैंकों और वित्तीय मध्यस्थों के सहयोग से राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टलके आधार पर विभिन्न पहचानकर्ताओं की एक संदिग्ध रजिस्ट्री बनाई जा रही है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में ये पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साइबर सुरक्षित भारत के विजन को साकार करने में एक मील का पत्थर साबित होंगी। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र की स्थापना 5 अक्टूबर, 2018 को गृह मंत्रालय के साइबर और सूचना सुरक्षा प्रभाग के तहत केन्द्रीय क्षेत्र योजना के तहत की गई थी। इसका प्राथमिक उद्देश्य देशभर में साइबर अपराध से संबंधित सभी मुद्दों के समाधान के लिए एक राष्ट्रीय स्तर का समन्वय केंद्र स्थापित करना था। प्4ब् का उद्देश्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों की क्षमताओं को बढ़ाना और साइबर अपराध से निपटने वाले विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वय में सुधार करना है। 10 जनवरी, 2020 को नई दिल्ली में प्4ब् मुख्यालय का उद्घाटन हुआ और इसे राष्ट्र को समर्पित किया गया। एक स्थायी संस्थागत रूप देने और योजना चरण के दौरान प्राप्त ज्ञान  के आधार पर 1 जुलाई, 2024 से 14 सी को गृह मंत्रालय के तहत एक संलग्न कार्यालय के रूप में नामित किया गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मंगलवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री बंडी संजय कुमार, केन्द्रीय गृह सचिव गोविन्द मोहन, निदेशक आईबी, विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा), भारत के राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, विभिन्न सरकारी संगठनों के अधिकारी, विभिन्न बैंकों, वित्तीय मध्यस्थों, फिनटेक, मीडिया, साइबर कमांडो, छब्ब् और छैै कैडेट शामिल होंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा, मेले की तैयारियों को समयबद्ध और...

0
हरिद्वार/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा की। इस...

विधानमंडल से 9.12 लाख करोड़ का बजट हुआ पारित, UP सरकार ने विनियोग सहित...

0
लखनऊ। योगी सरकार ने शुक्रवार को अपना 10वां बजट विधानमंडल के दोनों सदनों से पारित करा लिया। यह बजट कुल 9,12,696.35 करोड़ रुपये का...

ट्रंप पर भारी पड़ सकता है सुप्रीम कोर्ट का फैसला, मिड-टर्म चुनाव में दिख...

0
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में टैरिफ को केंद्र में बना रखा है और दूसरे देशों के साथ...

इंडिया एआई समिट की बड़ी कामयाबी: होगा 250 अरब डॉलर का निवेश, 70 से...

0
नई दिल्ली: इंडिया एआई समिट में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 250 अरब डॉलर का निवेश हासिल हुआ है और 'दिल्ली घोषणापत्र' पर 70 देशों ने...

परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से 125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि...

0
देहरादून। उत्तराखण्ड में परिवहन क्षेत्र में किए जा रहे व्यापक सुधारों को केन्द्र सरकार ने सराहते हुए पूंजीगत निवेश योजना 2025-26 के अंतर्गत राज्य...