25.2 C
Dehradun
Friday, August 28, 2026


spot_img

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए देशभर में कार्रवाई जारी

नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से अधिक सिलेंडर वितरित किए गए। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए देशभर में कार्रवाई के तहत कल तीन हजार चार सौ से अधिक छापे मारे गए। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कम्‍पनियों ने 214 एलपीजी वितरकों पर जुर्माना लगाया है और 55 वितरकों के लाइसेंस निलंबित कर दिये हैं।
23 मार्च से अब तक छात्रों और प्रवासी मजदूरों को पांच किलोग्राम के 12 लाख से अधिक एलपीजी सिलेंडरों बिक्री की गई है। उर्वरक संयंत्रों को कुल गैस आवंटन में 5 प्रतिशत की और वृद्धि की जा रही है।
मार्च से अब तक लगभग चार लाख पंद्रह हजार पीएनजी कनेक्‍शन चालू किये गये हैं। करीब चार लाख 55 हजार अतिरिक्त ग्राहकों ने नए कनेक्शनों के लिए पंजीकरण कराया है। अब तक 26 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने एलपीजी कनेक्शन वापस किए हैं।
इस बीच, पश्चिम एशिया क्षेत्र में भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय किए गए हैं। भारतीय ध्वज वाले पोत जग विक्रम ने आज होर्मुज जल-डमरू-मध्य को सुरक्षित रूप से पार कर लिया। यह पोत लगभग बीस हजार चार सौ मीट्रिक टन एलपीजी ला रहा है। पोत के 15 अप्रैल तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद है।
समूचे क्षेत्र में भारतीय दूतावास भारतीय समुदाय के लोगों के साथ निरंतर संपर्क में हैं। 28 फरवरी से अब तक पश्चिम एशिया से लगभग 8 लाख 71 हजार भारतीय वापस आये हैं।
तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने अब तक ईरान से आर्मेनिया और अजरबैजान होते हुए भारत की यात्रा के लिए दो हजार 225 भारतीय नागरिकों की आवाजाही में मदद की है। इनमें भारत के 981 छात्र और 662 मछुआरे शामिल हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...

देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी बग्वाल, ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु

0
चंपावत/देहरादून। चम्पावत के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में शुक्रवार को ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। रक्षाबंधन के पावन अवसर...

सरकार ने प्याज़ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की...

0
नई दिल्ली। सरकार ने आने वाले महीनों में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और मौसमी कीमतों को कम करने के लिए बफर स्टॉक...

प्रधानमंत्री मोदी 29 अगस्त को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के...

नेपाल में बाढ़ से 84 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया : विदेश मंत्रालय

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि नेपाल में बाढ़ के बाद अभी भी 290 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पाया है,...