20.2 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

सोनप्रयाग में भूस्खलन के मलबे में दबने से 5 तीर्थयात्रियों की मौत, 3 घायल

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ राजमार्ग के सोनप्रयाग से लगभग एक किमी दूर गौरीकुंड की तरफ भूस्खलन हो गया था। गौरीकुंड से सोनप्रयाग की ओर आ रहे अनेक यात्री मलबे के नीचे दब गए। लैंडस्लाइड और इसके नीचे अनेक यात्रियों के दबने की खबर से हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं। टीमों ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया। रेस्क्यू के दौरान सोमवार देर रात्रि को इस स्थान से 3 व्यक्ति घायल अवस्था में निकाले गये थे। एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला था। इस व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
यहां पर रात के समय खराब मौसम और लगातार मलबा-पत्थर गिरने के कारण रेस्क्यू टीमों को राहत और बचाव कार्य करने में दिक्कतें आयी। खतरे को देखते हुए रेस्क्यू कार्य रोकना पड़ा था। दरअसल जनपद पुलिस के स्तर से यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत इस मार्ग पर सुरक्षा के दृष्टिगत शाम 06ः30 बजे के बाद आवाजाही बिल्कुल बन्द कर दी गयी थी। जो लोग इस समयावधि से पहले गौरीकुंड से सोनप्रयाग की ओर चले गये थे, उन लोगों के साथ यह हादसा हुआ।
मंगलवार सुबह मौसम अनुकूल होने और यहां पर मलबा-पत्थर गिरना बन्द होने पर रेस्क्यू टीमों ने रेस्क्यू कार्य प्रारम्भ किया। रेस्क्यू टीमों को इस स्थल पर 3 व्यक्ति (2 महिला व 1 पुरुष) अचेत अवस्था में मिले। जिनको डॉक्टरों ने मृत घोषित किया गया है। लगातार चले रेस्क्यू अभियान के दौरान कुछ देर बाद रेस्क्यू टीमों को एक और महिला अचेत अवस्था में मिली, जिनको डॉक्टरों ने मृत घोषित किया गया है। इस तरह गौरीकुंड लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या 5 हो गयी है। मलबे की चपेट में आने से 3 लोग घायल भी हैं।

मृतकों के नाम
गोपाल पुत्र भक्तराम निवासी जीजोड़ा पोस्ट राजोद जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)
दुर्गाबाई खापर पत्नी संघन लाल निवासी नेपावाली, जिला घाट, मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)
तितली देवी पत्नी राजेंद्र मंडल निवासी ग्राम वैदेही जिला धनवा नेपाल (उम्र 70 वर्ष)
भारत भाई निरालाल पुत्र निरालाल पटेल निवासी ए 301 सरदार पैलेस करवाल नगर खटोदरा सूरत गुजरात (उम्र 52 वर्ष)
समनबाई पत्नी शालक राम निवासी झिझोरा जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)

हादसे में घायलों के नाम
जीवच तिवारी पुत्र रामचरित निवासी धनवा नेपाल (उम्र 60 वर्ष)
मनप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी वेस्ट बंगाल (उम्र 30 वर्ष)
छगनलाल पुत्र भक्त राम निवासी राजोत जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 45 वर्ष)

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...