33.7 C
Dehradun
Friday, June 12, 2026


spot_img

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद की बोस ने बड़ी घोषणा, मुख्यमंत्री के साथ कोई सार्वजनिक मंच साझा नहीं करूंगा

कोलकत्ता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने एलान करते हुए कहा कि बंगाल समाज के साथ एकजुटता में, मैं संकल्प लेता हूं कि मैं मुख्यमंत्री का सामाजिक बहिष्कार करूंगा। सामाजिक बहिष्कार का मतलब है कि मैं मुख्यमंत्री के साथ कोई सार्वजनिक मंच साझा नहीं करूंगा और न ही मैं किसी ऐसे सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लूंगा जिसमें मुख्यमंत्री शामिल हों।
राज्यपाल के रूप में मेरी भूमिका संवैधानिक दायित्वों तक ही सीमित रहेगी, जिसका निर्वहन मैंने मुख्यमंत्री के संबंध में किया है। इससे ज्यादा कुछ नहीं, इससे कम भी नहीं। मुझे इस बात से बहुत दुख है कि कोलकाता में अपराध को रोकने वाले सर्वोच्च अधिकारी, कोलकाता पुलिस आयोग के खिलाफ आपराधिक प्रकृति के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ‘मैं इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं’ वाले बयान पर भाजपा नेता रूपा गांगुली ने कहा, आइए कल के दिन की शुरुआत इस खुशखबरी के साथ करें। उन्हें कम से कम कल स्वास्थ्य मंत्री के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
बता दें कि राज्य आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के मुद्दे पर तृणमूल सरकार और चिकित्साकर्मियों के बीच गतिरोध जारी है। आज एक बैठक के लिए जूनियर डॉक्टरों का एक दल नबन्ना पहुंचा। हालांकि, ये बैठक नहीं हो पाई। मामले में ममता बनर्जी ने कहा कि हमने जूनियर डॉक्टरों से मिलने के लिए दो घंटे तक इंतजार किया, लेकिन वे बैठक स्थल पर नहीं आए। ममता ने इसके बाद कहा कि वह पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत की अध्यक्षता में 13वां ब्रिक्स शहरीकरण फोरम नई दिल्ली में हुआ शुरू

0
नई दिल्ली:  भारत की अध्यक्षता में 13वां ब्रिक्स शहरीकरण फोरम का आज नई दिल्ली में शुभारंभ हुआ। इस दो दिवसीय फोरम में ब्राजील, रूस,...

विकसित अर्थव्यवस्थाओं के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझौतों का उद्देश्य विकास को बढ़ावा...

0
नई दिल्ली।  वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि विकसित अर्थव्यवस्थाओं के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझौतों का उद्देश्य विकास...

केंद्र सरकार, नागालैंड और असम के बीच त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर

0
नई दिल्ली। असम-नागालैंड सीमा पर कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की खोज और उत्पादन के लिए केंद्र सरकार, असम तथा नागालैंड की सरकारों के...

अनिश्चितता और आर्थिक चुनौतियों के बीच भी भारत की विकास गाथा विश्व को प्रेरित...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत की विकास गाथा ऐसे समय में भी विश्व को प्रेरित करती है जब कई...

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की, 18...

0
देहरादून।  अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद देहरादून के निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर...