32.4 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

पीएम मोदी की जनसभा से कुछ घंटे पहले किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़, 2 जवान शहीद; दो घायल

किश्तवाड़। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डोडा में जनसभा से कुछ घंटे पहले शुक्रवार शाम को किश्तवाड़ में आतंकियों के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में सेना के दो जवान बलिदान हो गए। जबकि दो घायल हुए हैं। इसके बाद भाग निकले आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान छेड़ दिया है।
हमला स्थल से डोडा में पीएम की जनसभा स्थल की दूरी करीब 20 किमी है। किश्तवाड़ में जहां यह हमला हुआ, उससे करीब 15 किलोमीटर दूर भाजपा की दो रैलियां भी चल रहीं थीं। एक जगह केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और दूसरी जगह राज्यसभा सदस्य गुलाम अली खटाना लोगों को संबोधित कर रहे थे।
डोडा में पहले चरण के तहत 18 सितंबर को मतदान होना है। इसको लेकर तैयारियां व सुरक्षा प्रबंधों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बता दें कि मुठभेड़ किश्तवाड़ जिले के पहाड़ी क्षेत्र छात्रू में हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शनिवार को डोडा में जनसभा, भाजपा नेताओं की रैलियों और 18 को मतदान के मद्देनजर सुरक्षाबल पहाड़ी क्षेत्रों में गश्त व मोर्चा संभालने में जुटे थे।
इसी दौरान दोपहर बाद करीब चार बजे छात्रू के नाइद गांव में जब सुरक्षा बलों का दस्ता आगे बढ़ा तो एक जगह छिपे आतंकियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य जवानों ने घायल साथियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
जहां दो ने वीरगति पाई और दो का उपचार जारी है। सेना ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि एक पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस के साथ छात्रू में एक संयुक्त अभियान चलाया गया था। इसी दौरान आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई है। इससे पहले बुधवार, 11 सितंबर को ऊधमपुर जिले के पहाड़ी क्षेत्र बसंतगढ़ में एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने जैश के दो आतंकियों को मार गिराया था। पिछले माह 14 अगस्त को भी डोडा के अस्सर में एक मुठभेड़ में सेना का कैप्टन बलिदान हो गया था। इस मुठभेड़ में एक आतंकी भी मारा गया था, जबकि अन्य भाग निकले थे। सूत्रों के अनुसार, ताजा मुठभेड़ अस्सर से भागे आतंकियों के साथ ही हुई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...