मिर्जापुर: यूपी के मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के डीह के पास गंगा नदी के किनारे रेत से अलग गंगाजल में शुक्रवार की रात को गणेश मूर्ति विसर्जन करने जा रहे युवक करंट की चपेट में आ गये। पांच युवकों को कछवां क्रिश्चियन अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य को परिजन उनको लेकर निजी अस्पताल चले गये। बताया गया कि हादसे में 10 लोग झुलसे हैं।
कछवां नगर पंचायत के शंकरपुर वार्ड स्थित हनुमान मंदिर में श्री गणेश समिति की ओर से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। शनिवार की देर शाम को समिति के लोग मूर्ति विसर्जन करने के लिए निकले थे। मूर्ति को लेकर नगर में भ्रमण करने के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग कछवां डीह गंगा किनारे रेत से अलग बने एक गड्ढे में स्थित गंगा नदी के जल में मूर्ति का विसर्जन करने जा रहे थे। रास्ते में वाइपर से बिजली का तार उठते समय करंट लगने से कई लोग झुलस गए।
इसमें पांच लोग यल श्रेयांश (18), कृष्ण रस्तोगी (18), करेजा गुप्ता (19), आकाश गुप्ता (20), मुन्नू (18) निवासी कछुआ बाजार को उपचार के लिए कछवां क्रिश्चियन कॉलेज में भर्ती कराया गया। अन्य लोगों को परिजन निजी अस्पताल ले गये बताया जा रहा है कि 10 लोग झुलसे है। हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग को लाइट काटने के लिए सूचना दिया गया था। इसके बाद भी विसर्जन के समय बिजली नहीं काटी गई। जिससे हादसा हो गया।
मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 10 युवक करंट से झुलसे, पांच की हालत गंभीर; मचा हड़कंप
Latest Articles
संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...
मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...
तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...

















