नई दिल्ली। चीनी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी सहित चार स्थानों से सैनिक पीछे हटे हैं। गुरुवार को रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच बैठक हुई थी और इसमें दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों में सुधार के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई थी।
सीमा से सैनिकों को पूरी तरह से पीछे हटाने के लिए तत्परता से काम करने पर दोनों पक्ष सहमत हुए थे।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि दोनों सेनाएं चार क्षेत्रों में पीछे हट गईं हैं। सीमा पर स्थिति नियंत्रण में और स्थिर है।
विदेश मंत्रालय की साप्ताहिक ब्रीफिंग में यह पूछे जाने पर कि क्या दोनों देश पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध के कारण चार साल से अधिक समय से जमे द्विपक्षीय संबंधों को पुनर्जीवित करने के करीब हैं, के जवाब में उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा कि चीन-भारत संबंधों की स्थिरता दोनों देशों के दीर्घकालिक हित में है। यह क्षेत्रीय शांति और विकास के लिए भी बहुत जरूरी है। रूस में हुई बैठक में दोनों देशों ने सहमति को लागू करने, आपसी समझ और विश्वास बढ़ाने, निरंतर संचार बनाए रखने और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए स्थितियां बनाने पर सहमति जताई थी। चीनी विदेश मंत्रालय ने उम्मीद जताई है कि दोनों पक्ष व्यावहारिक दृष्टिकोण से अपने मतभेद दूर करेंगे।
गलवान घाटी समेत चार जगहों से पीछे हटी चीनी सेना
Latest Articles
संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...
मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...
तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...

















