गाजियाबाद: गाजियाबाद के लोनी स्थित इंद्रपुरी कॉलोनी में जूस में मूत्र मिलाकर बेचने के बाद स्थानीय लोगों ने शनिवार को शांति नगर, दो नंबर और बलराम नगर में खुली जूस की दुकानों को जबरन बंद कराया। लोगों को एक जूस की दुकान से मांस की बिरयानी मिली। वहीं दूसरी दुकान के बर्तन गंदे मिले। लोगों ने हंगामा कर दुकानों को बंद कराया।
शांति नगर कॉलोनी के सभासद सत्येंद्र ने बताया कि इंद्रापुरी कॉलोनी में जूस की दुकान पर मूत्र मिलकर बेचने के बाद वह और कॉलोनी के लोग अन्य दुकानों पर पहुंचे। उन्होंने शांति नगर, दो नंबर और बलराम नगर की दुकानों को देखा। यह जूस बेचने वाले अपना नाम बदलकर जूस भेज रहे थे। एक दुकान पर तो मांस की बिरयानी भी मिली। उन्होंने बताया कि लोनी में बड़ी मात्रा में मिलावट करके खाने पीने की चीजों को परोसा जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उधर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें लोग जूस की दुकान को बंद करते हुए नजर आ रहे हैं।
सभासद सत्येंद्र बंसल ने बताया कि शांति नगर स्थित जूस की दुकान का नाम फ्रेश फ्रूट जूस रखा हुआ है। उसे दुकान पर काम करने वालों ने अपने नाम गोलू और अन्य हिंदू नाम बताएं। वही बलराम नगर कॉलोनी स्थित जूस की दुकान पर जब लोग पहुंचे। दुकान पर मौजूद दोनों लड़कों ने अपने नाम राजू और छोटू बताए। पहले उन्होंने अपने नाम हिंदू ही बताए। स्थानीय सभासद पति सोम सिंह ने बताया कि बाद में जूस की दुकान पर काम करने वाले दोनों आरोपियों ने अपने नाम मुस्लिम बताए। जिस मार्केट में उन्होंने दुकान खोल रखी थी उसे मार्केट के मालिक ने यह दुकान मुस्लिम व्यक्ति को किराए पर दुकान देने की बात कही।
जूस में मूत्र मिलाकर बेचने के बाद लोगों ने कई और दुकान बंद कराई, एक जगह तो मिली मांस की बिरयानी
Latest Articles
संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आपातकालीन संचार के लिए सेल प्रसारण प्रणाली का शुभारंभ...
नई दिल्ली। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत की आपातकालीन संचार प्रणालियों को सुदृढ़ करने और जन सुरक्षा ढांचे के विस्तार के लिए सेल...
डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम और डॉ. जोराम अनिया बने नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ० आर बालासुब्रमण्यम और डॉक्टर जोराम अनिया को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया है। मंत्रिमंडल सचिवालय...
संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया गया
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को भारत के लोक सेवा प्रसारक, प्रसार भारती का...
राज्यपाल ने एलबीएस अकादमी में विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर वहां संचालित गतिविधियों को...
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में विभिन्न स्थलों का भ्रमण...
आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर सीएम से मिला
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को सचिवालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी के...















