27.2 C
Dehradun
Monday, September 7, 2026


spot_img

जूनियर डाक्टरों की मांगों के आगे झुकी ममता सरकार, कोलकाता पुलिस कमिश्नर और स्वास्थ्य शिक्षा निदेशक की होगी छुट्टी

कोलकाता: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म मामले को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। बैठक के बाद सीएम ने फैसला किया कि स्वास्थ्य विभाग के निदेशक व स्वास्थ्य शिक्षा निदेशक और कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल को पद से हटाया जाएगा। सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व जूनियर डॉक्टरों के बीच सोमवार शाम आरजी कर कांड को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई।
आरजी कर कांड में न्याय की मांग पर आंदोलन कर रहे जूनियर डाक्टरों की मांगों के आगे झुकते हुए ममता सरकार ने कोलकाता पुलिस आयुक्त, डीसी नार्थ, स्वास्थ्य सेवा निदेशक एवं चिकित्सा शिक्षा निदेशक को हटाने की घोषणा की है। सोमवार को जूनियर डाक्टरों के साथ अपने घर पर पांच घंटे तक चली बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में ममता ने यह घोषणा की।
उन्होंने कहा कि कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल मंगलवार शाम चार बजे के बाद नए पुलिस आयुक्त को पदभार सौंप देंगे। इसके साथ ही ममता ने आंदोलनकारी जूनियर डाक्टरों से फिर काम पर लौटने की अपील की। दूसरी तरफ आंदोलनकारी जूनियर डाक्टरों ने बैठक से निकलने के बाद कहा कि बैठक में वे कुछ मुद्दों पर सहमत हुए हैं और कुछ पर उनकी असहमति है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...