मथुरा: मथुरा से दिल्ली की तरफ जा रही मालगाड़ी बुधवार रात को पटरी से उतर गई। यह हादसा मथुरा में पिलर संख्या 1408/14 के पास हुआ है। मालगाड़ी के 59 में से 27 डिब्बे डिरेल हुए हैं। स्टेशन डायरेक्टर मथुरा जंक्शन एसके श्रीवास्तव ने भी हादसे की पुष्टि की है। बताया है कि फिलहाल टीम रवाना हुई है। डिब्बे कैसे उतरे इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल ट्रैक पर कई ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया है।
जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी झांसी से सुंदरगढ़ जा रही थी। मालगाड़ी में कोयला लदा था। हादसे के बाद पटरियों पर कोयला फैल गया। राजू मीणा, स्टेशन प्रबंधक, कोसीकलां ने बताया कि हजरत निजामुद्दीन से चलकर हैदराबाद जाने वाली तेलंगाना एक्सप्रेस को कोसीकलां रेलवे स्टेशन से वापस हजरत निजामुद्दीन स्टेशन की ओर रवाना कर दिया गया। अब तेलंगाना एक्सप्रेस बदले रूट से हैदराबाद जाएगी।
यूपी में मालगाड़ी डिरेल: 27 डिब्बे पटरी से उतरे, रूट पर कई ट्रेनों का संचालन बाधित
Latest Articles
सरकारी नीतियों में शामिल किए जाएंगे छात्र–छात्राओं के सुझाव: सीएम पुष्कर सिंह धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन, में आयोजित मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।...
मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक, 15 अक्टूबर तक किसी भी...
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर मानसून की स्थिति, चारधाम...
मुख्यमंत्री धामी ने मातृशक्ति से किया सीधा संवाद, महिला सशक्तिकरण को बताया विकास का...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के भाऊवाला में तीज उत्सव के अवसर पर आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस...
गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को होंगे बंद
देहरादून। गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को बंद होंगे। कपाट खुलने के बाद से अब तक 2 लाख 38 हजार से...
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी ने लाभार्थियों को एक करोड़ से अधिक घर सौंप कर महत्वपूर्ण...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी और इस योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत अब तक एक करोड़ 25 लाख से अधिक मकानों को मंजूरी...
















