देहरादून। उत्तराखंड सरकार द्वारा सिन टैक्स चोरी को लेकर सख्त रूख अपनाया जा रहा है। इसी क्रम में पान मसाला, गुटखा, बीड़ी और तंबाकू में होने वाली कर चोरी के खिलाफ देहरादून जीएसटी यूनिट द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के चलते जीएसटी डिपार्टमेंट ने देहरादून राजा रोड स्थित कई गोदामों में छापेमारी की।
देहरादून के राजा रोड स्थित पान मसाला के कई गोदामों में जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर पी एस डुंगरियाल और ज्वाइंट कमिश्नर अजय सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान जीएसटी की टीम ने 50 नग पान-मसाला और गुटखा सीज किए।
सिन गुड्स वे वस्तुएं होती हैं, जो समाज के लिए हानिकारक मानी जाती हैं। जैसे पान मसाला, गुटखा, बीड़ी और तंबाकू वे वस्तुएं जो समाज के लिए हानिकारक होती हैं, उन पर लगाम लगाने के लिए इन्हें टैक्स की उच्च श्रेणी में रखा जाता है, जिसे सिन टैक्स कहा जाता है। विशेष तौर से सिन टैक्स की श्रेणी में बीड़ी, शराब, तंबाकू, कैंडीज, ड्रग्स, कोल्ड ड्रिंक, फास्ट फूड, कॉफी, चीनी और जुआ को रखा गया है।
डिप्टी कमिश्नर अजय बिरथरे ने बताया कि सीज किए गए 50 नग पान- मसाला और गुटखा में से 26 नग में की जा रही टैक्स चोरी के तकरीबन 6 लाख रुपए नियमानुसार वसूले गए हैं। उन्होंने बताया कि बचे हुए अन्य पान-मसाला और गुटखा के दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है। वहीं, अगर दस्तावेज गलत पाए जाते हैं तो इन पर भी नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
दून में जीएसटी विभाग ने की तबाड़तोड़ छापेमारी, 6 लाख रुपए का पान-मसाला और गुटखा जब्त
Latest Articles
इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...
उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...
महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...
भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...

















