35.2 C
Dehradun
Saturday, May 23, 2026


spot_img

असम में पकड़े गए 14 बांग्लादेशी, मुख्यमंत्री सरमा बोले- हम सीमा पर रख रहे कड़ी नजर

गुवाहाटी: असम में घुसपैठ करते हुए 14 बांग्लादेशी पकड़े गए हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि राज्य में अवैध रूप से प्रवेश करते पकड़े गए बांग्लादेशियों में से नौ के पास आधार कार्ड थे। एक्स पर सीएम सरमा ने पोस्ट किया कि बांग्लादेशियों को दक्षिण सलमारा-मनकाचर और करीमगंज जिलों में पकड़ा गया। इनमें से नौ के पास भारतीय आधार कार्ड पाए गए।
सीएम ने असम पुलिस बल की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब से बांग्लादेश में स्थिति तनावपूर्ण हुई है। हम सीमा पर कड़ी नजर रख रहे हैं। इस अवधि में 108 घुसपैठियों को पकड़ा है। असम के करीमगंज, कछार, धुबरी और दक्षिण सलमारा-मनकाचर जिले बांग्लादेश के साथ 267.5 किमी लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं।
करीमगंज के सुतारकांडी में एक एकीकृत जांच चौकी (आईसीपी) है। पूर्वोत्तर में तीन आईसीपी हैं। जिनमें से दो अन्य मेघालय के डौकी और त्रिपुरा के अखौरा में स्थित है। असम के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने हाल ही में कहा था कि राज्य पुलिस और बीएसएफ कानून के अनुसार गैर-भारतीयों को बांग्लादेश से देश में प्रवेश करने के प्रयास को रोकने की हर संभव कोशिश की जा रही है। सभी भारतीय पासपोर्ट धारकों को संकटग्रस्त बांग्लादेश से लौटने की अनुमति दी जाएगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-1’ का किया सफल परीक्षण

0
नई दिल्ली। ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज से आज छोटी दूरी के बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-वन का सफल परीक्षण किया गया। रक्षा मंत्रालय ने...

भारत और साइप्रस आतंकवाद से निपटने के लिए संयुक्त बल स्थापित करने पर सहमत

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और साइप्रस के राष्‍ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने सीमा पार से आतंकवाद सहित हर प्रकार के आतंकवाद से निपटने की...

सरकार बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ सभी सीमाओं को अभेद्य बनाने के लिए स्मार्ट...

0
नई दिल्ली। सरकार स्‍मार्ट बॉर्डर परियोजना लागू करेगी तथा बांग्‍लादेश और पाकिस्‍तान से लगी पूरी सीमा को अभेद्य बनाएगी। गृह मंत्री अमित शाह ने...

सीबीआई ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

0
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो ने नीट-यूजी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में एक और प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनीषा संजय...

राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ

0
नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने टी-ऑफ कर 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टर्नामें का शुभारम्भ किया। शुक्रवार को यहां लोक भवन गोल्फ...