22.7 C
Dehradun
Friday, August 21, 2026


spot_img

मणिपुर: स्वच्छता अभियान पर प्लॉट की सफाई को लेकर बवाल, गोलीबारी में तीन लोगों की मौत; पांच घायल

इंफाल। स्वच्छता अभियान के तहत उखरूल में बुधवार को एक भूखंड की सफाई को लेकर दो समूहों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान हुई गोलीबारी में मणिपुर राइफल्स के जवान समेत तीन लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। शहर में निषेधाज्ञा लागू किए जाने के साथ एक दिन के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं है।
अधिकारियों ने कहा कि दोनों समूह नागा समुदाय से हैं और जमीन पर दावा करते हैं। स्थिति पर नियंत्रण के लिए अतिरिक्त बल भेजा जा रहा है। मृतकों की पहचान वोरिनमी थुमरा, रीलीवुंग होंग्रे और सिलास जिंगखाई के रूप में की गई। थुमरा मणिपुर राइफल्स का जवान था और मौके पर तैनात था। हिंसा के बाद, तीन तंगखुल नागा विधायकों ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और चर्चा के माध्यम से मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने की अपील की।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि सुरक्षाबलों ने तेंग्नौपाल जिले के सेनम गांव में अन्य चीजों के अलावा, 10 बड़े आइईडी, 11 मध्यम आकार के आइईडी, 42 देसी ग्रेनेड, सात 36 हैंड ग्रेनेड, दो चीनी ग्रेनेड और 34 पेट्रोल बरामद किए हैं। इसके अलावा एक देसी बंदूक, एक राइफल और पिस्तौल, दो पोम्पी बंदूकें और डेटोनेटर बरामद किए गए हैं।
पिछले साल मई से इंफाल घाटी स्थित मेइतीस और आसपास की पहाडि़यों के कुकी के बीच जातीय हिंसा में 200 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। चुड़चंद्रपुर में उग्रवादी को मारी गोली वहीं, चूड़चंद्रपुर जिले के लीशांग गांव के पास अज्ञात लोगों ने एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के स्वयंभू इलाकाई कमांडर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मृतक की पहचान दक्षिणी जिले के कपरंग गांव के निवासी और यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (यूकेएनए) के सदस्य सीखोहाओ हाओकिप के रूप में की गई है। कांग्रेस के इनर मणिपुर सांसद ए बिमोल अकोइजाम ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उन दो युवाओं की सुरक्षित और शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया, जिनका हाल ही में कांगपोकपी जिले में आतंकवादियों द्वारा कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था। उन्होंने लिखा कि प्रदेश के संकट में पहली बार एक परेशान करने वाली बंधक स्थिति सामने आई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति पर सवाल उठाए

0
नई दिल्ली।  सर्वोच्च न्यायालय ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति के कई पहलुओं पर सवाल उठाए है। इनमें पाठ्यपुस्तकों और शिक्षकों की...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में देश के...

सरकार ने 31 अक्टूबर तक 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने इस साल 31 अक्टूबर तक 10 लाख मीट्रिक टन तक कच्ची चीनी के शुल्क रहित आयात को इजाज़त दे दी...

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग और पुलिस के खिलाफ हिंसा...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने पिछले महीने नई दिल्ली के जंतर-मंतर और देश भर में अन्य जगहों पर छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान...

देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन

0
देहरादून:  भारत-नेपाल के अधिकारियों के बीच देहरादून में 14वीं संयुक्त कार्य समूह बैठक शुरू हो गई है। दरअसल, दो दिवसीय यानी 20 और 21...