नई दिल्ली: नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने सोमवार को पाकिस्तान पर करारा वार किया। पाकिस्तान को चीन से उपकरण और हथियार समर्थन मिलने को लेकर नौसेना प्रमुख ने कहा कि यह चिंता का विषय नहीं बल्कि बहुत आश्चर्य की बात है कि एक अर्थव्यवस्था जो लड़खड़ा रही है और अंतरराष्ट्रीय सहायता मांग रही है, वह कैसे ऐसा कर सकती है। वह इसलिए धन जुटा रही है कि उनके सशस्त्र बलों का आधुनिकीकरण हो सके। उन्होंने कहा कि हम इस पर नजर रख रहे हैं कि पाकिस्तानी नौसेना में क्या हो रहा है? उन्हें विभिन्न स्रोतों से किस तरह के हथियार और प्लेटफार्म मिल रहे हैं। नौसेना प्रमुख ने कहा कि हमारे पास समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक रणनीति है। हमारे राष्ट्रीय समुद्री हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जहां तक चीन का सवाल है तो हम से जानते हैं कि यह संख्या के मामले में सबसे बड़ी नौसेना बन गई है। हम उस पर भी नजर रख रहे हैं।
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि भारतीय शिपयार्डों में 63 जहाजों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें डीपीएसयू, पीएसयू और एलएंडटी जैसे निजी उद्योग भी शामिल हैं। इसमें 17 ब्रावो जहाज सात से आठ हजार टन सक्षम फ्रिगेट हैं। हमारी लंबी अवधि की परियोजना के मुताबिक हमारे पास 24 फ्रिगेट होने चाहिए। इसलिए सात नए स्टील्थ फ्रिगेट उस क्षमता में ताकत जोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना 2047 तक पूर्ण आत्मनिर्भर बल बन जाएगी। सतह से लेकर उपसतह तक सभी प्लेटफार्म भारत में बनाए जाएंगे। नौसेना मुख्यालय में हमने एक टू-स्टार रैंक अधिकारी के तहत दो टास्क फोर्स नियुक्त किए हैं जो अब उद्योग में जा रहे हैं। वह यह सीख रहे हैं कि हम किस तरह की तकनीक को अपना सकते हैं। इसमें हम कुछ हद तक सफल भी हुए हैं। मैं अगले कुछ महीनों को बड़ी उम्मीद के साथ देख रहा हूं।
नौसेना प्रमुख का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पर करारा वार
Latest Articles
टी20 में भारत ने पाकिस्तान पर लगाया जीत का छक्का, कोलंबो में 61 रन...
कोलंबो: टी20 विश्व कप 2026 का रोमांचक मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी...
‘भारत के पास AI सुपरपावर बनने की पूरी क्षमता’, OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन...
नई दिल्ली: चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के CEO सैम ऑल्टमैन ने भारत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि...
बाबुलनाथ मंदिर विवाद पर ‘सुप्रीम’ फैसला, साधु को खाली करना होगा कब्जा; पर मिली...
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर से जुड़े कब्जा विवाद में 75 वर्षीय साधु को मंदिर परिसर का हिस्सा खाली करने...
प्रदेशभर में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान, संदिग्धों पर होगी कड़ी कार्यवाहीः डीजीपी
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देशानुसार प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु...
देहरादून में “फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’’ का आयोजन
देहरादून। देहरादून में “फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल” के 61वें संस्करण का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र...

















