देहरादून। चिकित्सा प्रतिमूर्ति भुगतान से जुड़े एक मामले में विजिलेंस की टीम द्वारा स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी को रंगे हाथों 6 हजार रूपये की रिश्यवत लेते गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ जारी है।
जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों पहले शिकायतकर्ता की ओर से सर्तकता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज करायी गयी थी कि महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण का वरिष्ठ सहायक मुकेश कोठियाल ने उनसे चिकित्सा प्रतिमूर्ति के भुगतान के एवज में 8,500 रूपये की रिश्वत मांगी गयी थी। जिस पर उनके द्वारा पहले ही उसे 2500 रूपये दिये जा चुके है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए विजिलेंस विभाग ने एक टीम का गठन किया। मंगलवार को विजिलेंस विभाग की टैªप टीम ने स्वास्थ्य अधिकारी मुकेश कोठियाल को 6000 रूपये की शेष राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है। सतर्कता विभाग के एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि आरोपी को रिश्वत की शेष राशि लेते हुए टीम ने पकड़ लिया है। जिसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है, और मामले की आगे की जांच जारी है।
स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
Latest Articles
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 99 करोड़...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद नैनीताल के रामनगर के अन्तर्गत ऑटोमेटेड ड्राईविंग टेस्ट ट्रैक के ऑटोमेशन के निर्माण हेतु 3.68 करोड़, कोषागार...
स्वैच्छिक परिवार नियोजन समावेशी और सतत विकास की मजबूत नींव: केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश...
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि स्वैच्छिक परिवार नियोजन, जागरूक निर्णय और स्वस्थ परिवार समावेशी...
वियतनाम में नाव दुर्घटना में 15 भारतीयों की मौत, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने...
नई दिल्ली। भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट के आज वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास पलट जाने से पंद्रह भारतीय...
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना ने दो लाख ऋण मंजूरी का आंकड़ा पार...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना – पीएमएफएमई ने देश भर में दो लाख से ज़्यादा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को ऋण...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिन की ऐतिहासिक न्यूजीलैंड यात्रा के बाद स्वदेश रवाना
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न्यूजीलैंड की अपनी दो दिन की ऐतिहासिक यात्रा संपन्न कर स्वदेश के लिए रवाना हो गए हैं। चार दशकों...
















