28.2 C
Dehradun
Sunday, August 2, 2026


spot_img

स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

देहरादून। चिकित्सा प्रतिमूर्ति भुगतान से जुड़े एक मामले में विजिलेंस की टीम द्वारा स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी को रंगे हाथों 6 हजार रूपये की रिश्यवत लेते गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ जारी है।
जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों पहले शिकायतकर्ता की ओर से सर्तकता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज करायी गयी थी कि महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण का वरिष्ठ सहायक मुकेश कोठियाल ने उनसे चिकित्सा प्रतिमूर्ति के भुगतान के एवज में 8,500 रूपये की रिश्वत मांगी गयी थी। जिस पर उनके द्वारा पहले ही उसे 2500 रूपये दिये जा चुके है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए विजिलेंस विभाग ने एक  टीम का गठन किया। मंगलवार को विजिलेंस विभाग की टैªप टीम ने स्वास्थ्य अधिकारी मुकेश कोठियाल को 6000 रूपये की शेष राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है। सतर्कता विभाग के एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि आरोपी को  रिश्वत की शेष राशि लेते हुए टीम ने पकड़ लिया है। जिसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है, और मामले की आगे की जांच जारी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का शुभारंभ किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र-विवेक स्मारक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने...

केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने देशभर के अस्पतालों में सारथी परियोजना के लिए...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने देशभर के अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में सारथी परियोजना के विस्तार की...

केंद्र ने बाढ़ प्रभावित राज्यों को सहायता के लिए दो हजार करोड़ रुपये से...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान बाढ़ प्रभावित राज्यों को सहायता देने के लिए राज्य आपदा मोचन कोष-...

प्रधानमंत्री ने 18 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आंध्र प्रदेश तेजी से प्रगति कर रहा है और केंद्र सरकार व्यापक अवसंरचना और औद्योगिक...

अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी: सीईओ

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शनिवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के...