23.7 C
Dehradun
Wednesday, August 19, 2026


spot_img

राज्यपाल ने ‘वायुवीर विजेता’ कार रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को शौर्य स्थल चीड़बाग, देहरादून में ‘वायुवीर विजेता’ कार रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने ‘शौर्य स्थल’ युद्ध स्मारक पर वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। भारतीय वायु सेना-उत्तराखंड वार मेमोरियल संयुक्त कार रैली, जो थोइस (दियाचेन) से शुरू हुई और लेह, श्रीनगर और जम्मू से गुजरते हुए 14 अक्टूबर, 2024 को देहरादून पहुँची।
यह रैली लद्दाख के थोइस से अरुणाचल प्रदेश के तवांग तक 7,000 किलोमीटर की यात्रा करेगी, जो वायुसेना के गौरवशाली इतिहास का प्रचार करेगी और युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगी। विंग कमांडर विजय प्रकाश भट्ट के नेतृत्व में रैली में वरिष्ठ प्।थ् अधिकारी ग्रुप कैप्टन विनय अग्निहोत्री, एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने वाली लेफ्टिनेंट कर्नल अश्विनी पवार, पर्वतारोही मेजर स्वाति और तीस अन्य प्रतिभागी समूह शामिल है। रैली को रवाना करने के दौरान राज्यपाल ने कहा कि 7 हजार किलोमीटर की कार रैली करना अपने आप में एक किस दृढ़ निश्चय को संबोधित करता है और क्या संकेत है। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय वायुसेना वीरता, साहस, शौर्य एवं उच्चतम तकनीक, आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता का एक बहुत बड़ा उदाहरण है। राज्यपाल ने कहा कि हमारे वायु योद्धा किस प्रकार से हर चुनौती का सामना करते हुए राष्ट्र की रक्षा में तत्पर रहते हैं यह पूरे राष्ट्र एवं हर युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि यह 7,000 किलोमीटर कार रैली करना यह हम सभी को प्रेरित करता है। राज्यपाल ने कहा कि हमारे वीर बलिदानियों ने हमें प्रतिबद्धता, वीरता, साहस और सर्वाेच्च बलिदान का पाठ पढ़ाया है जो हमें प्रेरित और उत्साहित करता है, उन्होंने कहा कि हर वीर सैनिक हमें सिखाता है कि किस प्रकार भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का न्यौछावर भी करना पड़े तो यह एक बहुत ही गर्व की बात होगी।
इससे पूर्व रैली के प्रतिभागियों का यूकॉस्ट सिटी, झाझरा में छात्रों और वैज्ञानिकों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। स्वागत समारोह का नेतृत्व महानिदेशक डॉ. दुर्गेश पंत ने किया। अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और उत्तराखंड के छात्रों ने रैली के प्रतिभागियों को फूलों के गुलदस्ते भेंट किए और प्रतिभागियों को साइंस सिटी में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, इस रैली के मेंटर तरुण विजय, सेना, नौसेना और वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कुरनूल में बन रही ड्रोन सिटी देश की पहली परियोजना होगी: नागरिक उड्डयन मंत्री...

0
नई दिल्ली।  नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा है कि आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के ओरवाकल में विकसित की जा रही...

दिल्ली में छात्र प्रदर्शन मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति : सर्वोच्‍च न्‍यायालय

0
नई दिल्ली। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज कहा कि दिल्ली में हाल ही में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कथित कार्रवाई और पुलिसकर्मियों के...

ब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

0
नई दिल्ली। भारत ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि पर्यावरण से जुड़े प्रयास लोगों पर केंद्रित, टिकाऊ और विकासशील देशों की वास्‍तविकताओें...

विजिलेंस की टीमों ने घूस ले रहे दो अधिकारियों को रंगे हाथों दबोचा

0
देहरादून। विजिलेंस (सतर्कता अधिष्ठान) की टीम ने हरिद्वार जिले में बड़ी और कड़ा संदेश देने वाली कार्रवाई की है। विजिलेंस की अलग-अलग टीमों ने...

अत्याधुनिक रडार से चमोली में तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन...

0
देहरादून। ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में...