नई दिल्ली: महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने बुधवार को बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए बनी स्क्रीनिंग समिति ने 62 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी है। अब पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति 20 अक्तूबर को बैठक कर इन नामों पर अंतिम निर्णय लेगी। इसके बाद पार्टी उम्मीदवारों का एलान करेगी।
पटोले ने यह भी कहा कि पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी ने नांदेड़ संसदीय उपचुनाव के लिए सिर्फ एक नाम रविंद्र चव्हाण को मंजूरी दी है, जो वसंतराव चव्हाण के बेटे हैं। वसंतराव का इस साल अगस्त में निधन हो गया था, जिससे उपचुनाव की आवश्यकता हुई।
महाराष्ट्र कांग्रेस की स्क्रीनिंग समिति की बैठक मधुसूदन मिस्त्री की अध्यक्षता में दिल्ली के हिमाचल सदन में हुई। बैठक में महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला, नाना पटोले, बालासाहेब थोराट और एआईसीसी सचिवों सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में 83 से 84 सीटों पर चर्चा किए जाने की सूचना है।
बैठक के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख पटोले ने पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 62 सीटों को मंजूरी मिल गई है। हमारी 20 अक्तूबर को सीईसी की बैठक होगी।
वहीं, पार्टी प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा कि व्यापक रूप से चर्चा हुई है। अंतिम फैसले के लिए अभी और बैठक करनी होगी। इसके बाद कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। उन्होंने महायुति सरकार के दो सौ फैसलों पर भी सवाल उठाया और उस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। पार्टी नेता विजय वेड्डीवार ने भी महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उसे अपना काम बताने के लिए रिपोर्ट कार्ड लाना पड़ा जो बताता है कि हकीकत में काम हुआ ही नहीं।
यह बैठक महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं द्वारा पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें पटोले ने कहा था कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के घटकों के बीच सीट बंटवारे को लेकर कोई मुद्दा नहीं है और गठबंधन राज्य में भाजपा की ‘भयानक रणनीतिक स्थिति’ पर काबू पाकर सरकार बनाएगा।
इससे पहले, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 10, राजाजी मार्ग स्थित आवास पर सोमवार को बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, नाना पटोले, महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार और वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट शामिल हुए। चुनाव आयोग ने मंगलवार को घोषणा की कि महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए 20 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने 62 सीटों पर मंजूर किए नाम, 20 को CEC की बैठक में लगेगी मुहर
Latest Articles
पीएम नरेंद्र मोदी का चार दलों पर निशाना
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए देश की माताओं-बहनों से माफी मांगी। उन्होंने कहा, 'नारी शक्ति वंदन...
एआई गवर्नेंस के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नीति और नियामक निर्णयों को मिलेगा समर्थन
नई दिल्ली। सरकार ने हाल ही में गठित एआई गवर्नेंस एंड इकोनॉमिक ग्रुप-एआईजीईजी के कामकाज में सहयोग देने के लिए एक प्रौद्योगिकी और नीति...
सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में...
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारत समुद्री बीमा पूल के गठन को मंजूरी दे दी। इस घरेलू बीमा पूल के लिए 12 हजार...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रहित सरकार के लिए सर्वोपरि है। राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार...
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरणः प्री ऑथराइजेशन में उत्तराखंड देशभर में टॉप
देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंडः नेशनल हेल्थ ऑथोरिटी से राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर आई है। देशभर के सभी राज्यों में...

















