चंडीगढ़: विभागों का आवंटन होने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ-साथ उनके मंत्रिमंडल के साथी मंत्री भी एक्टिव हो गए हैं। गुरुवार को चार अलग-अलग मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों की बैठकें लीं और समीक्षा की। मंत्रियों ने अधिकारियों से विकासात्मक परियोजनाओं के साथ-साथ लंबित प्रोजेक्ट को लेकर भी फीडबैक लिया है।
गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने अधिकारियों को प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की हिदायत दी। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणा, मुफ्त डायलिसिस की भी समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की योजनाएं तुरंत से लागू की जाएं। वहीं सिविल अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी और स्वास्थ्य सुविधाओं की मजबूती को लेकर योजना बनाने की हिदायत दी।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पंचकूला स्थित शिक्षा सदन में विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार की योजनाओं को समयबद्ध तरीके में लागू करने और लाभपात्रों को लाभ देने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने कर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम वीरवार को पंचकूला के देवीलाल स्टेडियम में पहुंचे और यहां पर खेल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने जिलावार चल रही खेल नर्सरियों और खेल प्रोजेक्टों की समीक्षा की। गौतम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं खिलाड़ियों के लंबित कैश अवार्ड जल्दी जारी किए जाएं।
पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने समीक्षा बैठक में कहा कि जिन गांवों की जनसंख्या एक हजार या उससे ज्यादा है, उन गांवों की नई फिरनियां पक्की बनाई जाएंगी। इसके लिए सरकार की योजना तैयार है। साथ ही गांव की फिरनियों में भी स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना है। कहा कि लगभग एक हजार ई-लाइब्रेरी और लगभग 250 जिम उद्धाटन के लिए तैयार हैं। इन जिम में दस लाख रुपये के उपकरण लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के गांवों में महिला संस्कृति केंद्र खोलने की भी योजना है।
एक्शन मोड में नायब सरकार, चार मंत्रियों ने ली विभागीय अधिकारियों की बैठक
Latest Articles
स्वैच्छिक परिवार नियोजन समावेशी और सतत विकास की मजबूत नींव: केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश...
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि स्वैच्छिक परिवार नियोजन, जागरूक निर्णय और स्वस्थ परिवार समावेशी...
वियतनाम में नाव दुर्घटना में 15 भारतीयों की मौत, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने...
नई दिल्ली। भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट के आज वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास पलट जाने से पंद्रह भारतीय...
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना ने दो लाख ऋण मंजूरी का आंकड़ा पार...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना – पीएमएफएमई ने देश भर में दो लाख से ज़्यादा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को ऋण...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिन की ऐतिहासिक न्यूजीलैंड यात्रा के बाद स्वदेश रवाना
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न्यूजीलैंड की अपनी दो दिन की ऐतिहासिक यात्रा संपन्न कर स्वदेश के लिए रवाना हो गए हैं। चार दशकों...
भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच रक्षा, पर्यटन, खेल और आपदा प्रबंधन से जुड़े 5 समझौता ज्ञापनों...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच आज ऑकलैंड में द्विपक्षीय वार्ता हुई। इसके बाद दोनों देशों ने...

















