23 C
Dehradun
Sunday, April 19, 2026


spot_img

तो मुफ्त बिजली-पानी की सुविधा हो जाएगी बंद’, CM आतिशी के दावे पर सियासी सरगर्मियां तेज

दिल्ली। प्रदेश की मुख्यमंत्री आतिशी आज पदयात्रा के सिलसिले में हरिनगर विधानसभा क्षेत्र पहुंची। क्षेत्रीय विधायक राजकुमारी ढिल्लो व आप के अन्य नेताओं के साथ पदयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लोगों को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का संदेश सुनाया और आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
लोगों से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर दिल्ली की जनता ने केजरीवाल को वोट नहीं दिया और कोई दूसरी सरकार आई तो अच्छे स्कूल-अस्पताल बनने बंद हो जाएंगे, जो मुफ्त बिजली-पानी मिल रही है वो बंद हो जाएगी। महिलाओं को मिलने वाली मुफ्त बस यात्रा बंद हो जाएगी। बुजुर्गों को मिलने वाली मुफ्त तीर्थ यात्रा की सुविधा बंद हो जाएगी।
मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले दो सालों से केंद सरकार ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों को जेल में डाला। दिल्लीवालों को 24 घंटे मुफ्त बिजली देने वाले सत्येंद्र जैन को जेल में डाला। दिल्ली के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने वाले मनीष सिसोदिया को जेल में डाला।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पीएम नरेंद्र मोदी का चार दलों पर निशाना

0
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए देश की माताओं-बहनों से माफी मांगी। उन्होंने कहा, 'नारी शक्ति वंदन...

एआई गवर्नेंस के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नीति और नियामक निर्णयों को मिलेगा समर्थन

0
नई दिल्ली। सरकार ने हाल ही में गठित एआई गवर्नेंस एंड इकोनॉमिक ग्रुप-एआईजीईजी के कामकाज में सहयोग देने के लिए एक प्रौद्योगिकी और नीति...

सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारत समुद्री बीमा पूल के गठन को मंजूरी दे दी। इस घरेलू बीमा पूल के लिए 12 हजार...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  कहा कि राष्ट्रहित सरकार के लिए सर्वोपरि है। राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार...

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरणः प्री ऑथराइजेशन में उत्तराखंड देशभर में टॉप

0
देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंडः नेशनल हेल्थ ऑथोरिटी से राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर आई है। देशभर के सभी राज्यों में...