देहरादून। उत्तराखण्ड में रोपवे विकास के नितांत महत्व को देखते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने रोपवे विकास हेतु राज्य सरकार की एकमात्र नोडल एजेंसी निर्धारित किए जाने के सम्बन्ध में सचिवालय में आयोजित बैठक में लोक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग, पेयजल, सिचाई व ब्रिडकुल के साथ विस्तृत चर्चा की। मुख्य सचिव ने राज्य में रोपवे इन्फ्रास्ट्रक्चर के सम्पूर्ण विकास, कन्सलटेंसी, टेक्नीकल व अन्य सम्बन्धित सेवाओं के लिए ब्रिडकुल को विशेषज्ञ एजेंसी घोषित किए जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित विभागों व हितधारकों की सहमति लेते हुए अग्रेतर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में ब्रिडकुल रोपवे एवं अन्य निर्माण कार्यों में विशेषज्ञता, अनुभव एवं पर्याप्त मानव संसाधन रखती है। ब्रिडकुल के अनुभवों एव विशेषज्ञता का लाभ रोपवे विकास में लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे रोपवे विकास के प्रोजेक्टस् में तीव्रता से प्रगति सुनिश्चित होगी। बैठक में सचिव सचिन कुर्वे, पंकज कुमार पाण्डेय, धीराज गबर्याल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्य सचिव ने ब्रिडकुल को रोपवे विकास के लिए नोडल एजेंसी बनाए जाने के निर्देश दिए
Latest Articles
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश में उत्तराखंड के शहरों को मिलेगा अर्बन चैलेंज फंड का लाभ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में उत्तराखंड के शहरी क्षेत्रों के समग्र विकास, आधुनिक आधारभूत ढांचे के निर्माण और नगर निकायों को...
चारधाम यात्राः सुरक्षा और सुगम संचालन के लिए बनाया गया है हाईटेक ’कंट्रोल रूम’
देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा एक अत्याधुनिक ’हाईटेक चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम’ स्थापित किया गया...
संवाद ही विश्वास की नींव, राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर देहरादून में विचार गोष्ठी आयोजित
देहरादून: राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया (PRSI), देहरादून चैप्टर द्वारा राजपुर रोड स्थित हुडको सभागार में “लोकतंत्र में...
वन संसाधन प्रबंधन उच्चाधिकार समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को प्रदान की गयी...
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन समिति की उच्चाधिकार समिति की बैठक हुयी। बैठक...
सीएम ने दिए पुल निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने...

















