अयोध्या: राममंदिर के व्हील चेयर चालक अब भगवा ड्रेस में नजर आएंगे। व्हील चेयर चालकों के लिए राममंदिर ट्रस्ट की ओर से ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। व्हील चेयर चालक अब भगवा टी-शर्ट में नजर आएंगे। इस टी शर्ट पर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट लिखा हुआ होगा। साथ ही ट्रस्ट का लोगों भी बना है। ड्रेस कोड लागू होने से प्राइवेट व्हील चेयर चालक अब श्रीरामजन्मभूमि पथ पर प्रवेश नहीं कर पाएंगे, इससे श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। राममंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क व्हील चेयर की सुविधा प्रदान की जाती है। जो श्रद्धालु दिव्यांग हैं या फिर 70 वर्ष से अधिक के हैं वे व्हील चेयर की सेवा ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें रामजन्मभूमि पथ पर बने तीर्थ यात्री सेवा केंद्र के काउंटर पर मात्र अपना आधार कार्ड दिखाना होगा।
आधार कार्ड दिखाने पर उन्हें व्हील चेयर की सुविधा प्राप्त होगी। एक चालक भी ट्रस्ट की ओर से दिया जाता है। चालक को 150 रुपये देने होते हैं, यह शुल्क निर्धारित है। ट्रस्ट की ओर से 100 व्हील चेयर की सुविधा है, इसको चलाने के लिए 100 चालक भी रखे गए हैं। बतातें चलें कि प्राइवेट व्हील चेयर चालकों की भी भरमार हो गई है। आए दिन श्रद्धालुओं से प्राइवेट व्हील चेयर चालक मनमाने तरीके से पैसे वसूलते थे। कई बार प्राइवेट व्हील चेयर चालक रामजन्मभूमि पथ तक पहुंच जाते थे। अब ड्रेस कोड लागू हो जाने से प्राइवेट व्हील चेयर चालक राममंदिर की ओर नहीं जा सकेंगे। केवल ट्रस्ट की ओर से रखे गए चालक ही राममंदिर में प्रवेश कर पाएंगे। चालकों के लिए ड्रेसकोड की पुष्टि ट्रस्ट के सदस्य डॉ़ अनिल मिश्र ने की है। यात्री सेवा केंद्र के प्रवेश द्वार पर ट्रस्ट की ओर से राममंदिर में दर्शन, आरती व पास से संबंधित जरूरी जानकारियों को सूचना पट हिंदी व अंग्रेजी में लगा दिया गया है। इस सूचना पट में राममंदिर के खुलने से लेकर बंद होने तक के समय की जानकारी दी गई है। रामलला की आरती कब-कब होती है यह भी श्रद्धालुओं को बताया गया है। पास किन-किन तरीकों से बनते हैं, यह जानकारी भी दी गई है। साथ ही श्रद्धालुओं को सचेत भी किया गया है कि ट्रस्ट की ओर से किसी भी सुविधा के लिए शुल्क नहीं लिया जाता है।
अब भगवा ड्रेस में नजर आएंगे राममंदिर के व्हील चेयर चालक, ट्रस्ट ने लागू किया ड्रेस कोड
Latest Articles
13 शहरों के लिए शहरी नदी प्रबंधन योजनाएं पूरी: जल शक्ति मंत्रालय
नई दिल्ली। स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन ने राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान के सहयोग से गंगा नदी के तट पर शहरी नदी प्रबंधन योजनाओं का...
भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती वियतनाम का बंदरगाह दौरा पूरा कर रवाना
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती के अंतर्गत वियतनाम के हो ची मिन्ह...
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने सोल में दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून...
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिवेश के बीच भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल...
ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी को बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख डॉलर...
नई दिल्ली। भारत के भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को ब्रिटेन की एक अदालत ने बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख अमरीकी डॉलर से...
धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः सीएम धामी
देहरादून। उत्तराखंड में 23 जून को कई संस्थानों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिल थे, जिसके बाद पूरे...

















