अयोध्या: यूपी के अयोध्या स्थित राम मंदिर को सिख फॉर जस्टिस चीफ खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इसे लेकर अयोध्या में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पन्नू ने पिछले दिनों एक वीडियो जारी कर 16-17 नवंबर को कहा था कि राममंदिर में हिंसा होगी। हम हिंदुत्व विचारधारा की जन्मस्थली अयोध्या की नींव हिला देंगे।
शुक्रवार को राम जन्मभूमि परिसर में सुरक्षा एजेंसियों के साथ एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बैठक भी की। राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा में पहले से ही सीआरपीएफ, एसएसएफ, पुलिस व पीएसी के जवान तैनात हैं। इसके लिए पूरा परिसर सीसीटीवी, वॉच टॉवर, बूम बैरियर, स्कैनर आदि सुरक्षा के आधुनिक संसाधनों से लैस है।
एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बताया कि सभी सुरक्षा एजेंसियों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। पूरे मंदिर परिसर की निगरानी आधुनिक कैमरों से की जा रही है। सीआरपीएफ व एसएसएफ की टीम को विशेष रूप से मुस्तैद रहने को निर्देशित किया गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं, रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा पूरी तरह से अभेद्य है।
खालिस्तानी आतंकी की धमकी के बाद सतर्कता बढ़ी, हर पल अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
Latest Articles
अमरीका और ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, पश्चिम एशिया संघर्ष के तत्काल समाधान...
नई दिल्ली। अमरीका और ईरान के एक-दूसरे पर नए मिसाइल हमलों से व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका बढ़ गई है। नए हमलों से अन्य...
राष्ट्रमंडल खेलों में नीरज चोपड़ा समेत तीन भारतीय भाला फेंक और दो ट्रिपल जंप...
नई दिल्ली। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए। रोहित...
संसद ने वंदे मातरम् को राष्ट्रगान के समान वैधानिक संरक्षण प्रदान करने वाला विधेयक...
नई दिल्ली। संसद ने राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 में संशोधन के...
पश्चिम एशिया की स्थिति की समीक्षा के लिए मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति की बैठक हुई
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को...
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 676 करोड़...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छ हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सोलर लाईटों की स्थापना, पेयजल, विद्युत आपूर्ति के साथ ही...

















