गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि बोडोलैंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार हो चुकी है। 2020 में ऐतिहासिक शांति समझौते के बाद यहां विकास की लहर देखी गई। प्रधानमंत्री ने पहले बोडोलैंड महोत्सव को संबोधित करते हुए हिंसा की राह छोड़ने के लिए बोडो समुदाय की सराहना भी की। उन्होंने कहा, असम में जंगलों के कुछ हिस्से कभी छिपने के ठिकाने हुआ करते थे। लेकिन अब युवाओं की बड़ी-बड़ी महत्वाकांक्षाएं पूरा करने का जरिया बन रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, सरकार पूर्वोत्तर में स्थायी शांति के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पीएम ने कहा कि वह असम समेत पूरे पूर्वोत्तर को भारत की अष्टलक्ष्मी मानते हैं। अब विकास का सूरज पूर्वी भारत से उगेगा जो विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा देगा।
पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार पूर्वोत्तर के राज्यों के सीमा विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान खोज रही है। प्रधानमंत्री ने कहा, बोडो शांति समझौते से न केवल समुदाय को फायदा हुआ बल्कि क्षेत्र में कई और समझौतों के लिए नए रास्ते भी खुले। यदि यह कागजों पर ही रहता तो दूसरों को मुझ पर भरोसा नहीं होता। आपने समझौते को अपने जीवन में आत्मसात किया। पीएम ने कहा कि जिस विश्वास के साथ वह बोडो लोगों के पास गए थे उन्होंने उस विश्वास का मान रखा। प्रधानमंत्री ने कहा, शांति समझौते के सकारात्मक परिणामों को देखकर मैं बहुत संतुष्ट महसूस कर रहा हूं। आपने नया इतिहास लिखा है। 50 साल का रक्तपात, 50 साल तक हिंसा, तीन-चार पीढ़ियां इस हिंसा में खप गई। कितने दशकों बाद बोडो आज महोत्सव मना रहे हैं। शांति समझौते के बाद मुझे कोकराझार आने का अवसर मिला और वहां आपने मुझे जो अपनापन और स्नेह दिया, वह मुझे हमेशा याद रहेगा। मोदी ने कहा, केंद्र सरकार ने बोडोलंड के विकास के लिए 1,500 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज दिया है। असम सरकार ने भी एक विशेष पैकेज दिया है। बोडोलैंड में शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति से जुड़े ढांचे के विकास पर 700 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, शांति समझौतों के कारण असम में अकेले 10 हजार से अधिक युवाओं ने बंदूकें और हिंसा छोड़ दीं और वे मुख्यधारा में शामिल हुए। किसी ने यह सोचा नहीं था कि कारबी आंगलोंग शांति समझौता, ब्रू-रियांग समझौता और एनएलएफटी त्रिपुरा समझौता हकीकत बनेंगे। उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि जो युवा कुछ साल पहले बंदूकें थामे हुए थे, वे अब खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। कोकराझार में डुरंड कप के दो संस्करण आयोजित होना और बांग्लादेश, नेपाल और भूटान की टीमों का आना अपने आप में ऐतिहासिक है।
पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर को बताया भारत की ‘अष्टलक्ष्मी’, बोले- बोडोलैंड में विकास की लहर
Latest Articles
अमरीका और ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, पश्चिम एशिया संघर्ष के तत्काल समाधान...
नई दिल्ली। अमरीका और ईरान के एक-दूसरे पर नए मिसाइल हमलों से व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका बढ़ गई है। नए हमलों से अन्य...
राष्ट्रमंडल खेलों में नीरज चोपड़ा समेत तीन भारतीय भाला फेंक और दो ट्रिपल जंप...
नई दिल्ली। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए। रोहित...
संसद ने वंदे मातरम् को राष्ट्रगान के समान वैधानिक संरक्षण प्रदान करने वाला विधेयक...
नई दिल्ली। संसद ने राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 में संशोधन के...
पश्चिम एशिया की स्थिति की समीक्षा के लिए मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति की बैठक हुई
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को...
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 676 करोड़...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छ हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सोलर लाईटों की स्थापना, पेयजल, विद्युत आपूर्ति के साथ ही...

















