24.2 C
Dehradun
Thursday, September 3, 2026


spot_img

डीजीपी ने कांवड़ यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की

देहरादून। उत्तराखंड में 11 जुलाई से प्रारंभ हो रही श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2025 के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन हेतु उत्तराखंड पुलिस पूरी तरह से सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। इस क्रम में आज पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा कांवड़ मेला क्षेत्र ऋषिकेश, पहुंचे जहां तीनों जनपद (देहरादून, पौड़ी, टिहरी) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक में कांवड़ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तत्पश्चात मुनि की रेती (जनपद टिहरी), लक्ष्मण झूला (जनपद पौड़ी) से लेकर नीलकंठ महादेव मंदिर तक यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, श्रद्धालु सहायता केंद्रों, शिविर स्थलों एवं ड्यूटी कर्मियों की व्यवस्थाओं का व्यापक अवलोकन किया गया। उन्होंने नीलकंठ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं व मंदिर समिति से व्यक्तिगत संवाद कर व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया। लक्ष्मणझूला तथा नीलकंठ में नियुक्त समस्त फोर्स को ड्यूटी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर SSP पौड़ी गढ़वाल लोकेश्वर सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

पुलिस महानिदेशक ने बताया कि संपूर्ण कांवड़ मेला क्षेत्र में 7000 कर्मियों का फोर्स तैनात किया गया है। जिनमें 3000 पुलिसकर्मी, 1350 होमगार्ड और पीआरडी, 15 कंपनी पीएसी, 9 कंपनी अर्ध सैनिक बल, 9 टीम बम डिस्पोजल स्क्वायड, 4 टीम आतंकवादी निरोधक दस्ता, 10 टीम एसडीआरएफ 10 टीम ड्रोन, 7 टीम जल पुलिस की तैनाती की गई है। साथ ही 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरो से कंट्रोल रूम के जरिए कावड़ क्षेत्र की 24*7 सतत निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि नीलकंठ मेला क्षेत्र को 1 सुपर जोन, 7 जोन, और 23 सेक्टर तथा हरिद्वार मेला क्षेत्र को 16 सुपर जोन, 37 ज़ोन एवं 134 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जिनमें ASP, CO/Insp. तथा SHO स्तर के अधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया गया है। ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों के अलावा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम, STF और अभिसूचना इकाइयों को संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी हेतु विशेष रूप से सक्रिय किया गया है। सीमावर्ती राज्यों के कंट्रोल रूम से लगातार समन्वय स्थापित कर रियल टाइम सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा है।सीसीटीवी, ड्रोन निगरानी, कंट्रोल रूम, इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशन सिस्टम स्थापित किया गया है
संदिग्ध गतिविधियों के दृष्टिगत STF और अभिसूचना ईकाई की विशेष टीमें तैनात की गई है।सोशल मिडिया टीम द्वारा सतत रूप से भ्रामक सूचनाओं एवं संदिग्ध गतिविधियों को मॉनिटर किया जा रहा है। डीजे की प्रतिस्पर्धा करने वालों, कांवड़ की मानक से ज्यादा ऊंचाई एवं किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्त्वों द्वारा गड़बड़ी फैलाने वालों से सख्ती से निपटने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आमजन एवं श्रद्धालुओं के लिए लगातार एडवाइजरी/ आवश्यक सूचनाओं का प्रेषण किया भी किया जा रहा है। डीजीपी ने कहा “कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांति पूर्वक संपन्न कराना हमारी प्राथमिकता है, श्रद्धालुओं को हर संभव सहायता देना हमारा कर्तव्य है। सभी संबंधित अधिकारी निष्ठा, संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ कार्य करें।” साथ ही कांवड़ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं से भी अपेक्षा जताई कि वो पुलिस प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें। डॉ. वी. मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था), ए.पी. अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक,(अभिसूचना एवं सुरक्षा), राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, एन एस नपलच्याल, (निदेशक यातायात), निवेदिता कुकरेती,( DIG फायर सर्विस ) द्वारा समस्त फोर्स को ड्यूटी के संबंध में ब्रीफ़ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. वी. मुरूगेशन ने ब्रीफिंग के दौरान फोर्स को संबोधित करते हुए कहा कि “कांवड़ मेला-2025 हम सबके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे हमें अनुशासन, त्वरित निर्णय क्षमता और परस्पर समन्वय से सफलता में बदलना है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात का प्रभावी संचालन व हर परिस्थिति में सतर्क प्रतिक्रिया है। उन्होंने बल को निर्देश दिए कि ड्यूटी के दौरान संयमित व्यवहार रखते हुए प्रत्येक श्रद्धालु को सुविधा देने की भावना से कार्य करें।” उत्तराखंड पुलिस कांवड़ यात्रा 2025 की सफलता और प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु संकल्पबद्ध है। पुलिस व प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं से सहयोग की अपेक्षा की जाती है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...