लखनऊ: उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी को नए साल में प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। वहीं 16 से 30 दिसंबर के बीच जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे़ की संगठनात्मक चुनाव में पर्यवेक्षक बनाया गया है। तावडे एक दिसंबर को चुनाव के संबंध में आयोजित बैठक में हिस्सा लेंगे। बुधवार को विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में संगठन पर्व की बैठक में तय किया गया कि 28 से 2 दिसंबर तक जिला स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। चुनाव के लिए प्रत्येक तीन जिलों के लिए एक केंद्रीय पर्यवेक्षक बनेगा। वहीं 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों का चयन होगा।
भाजपा के राष्ट्रीय सहसंगठन चुनाव अधिकारी नरेश बंसल, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश संगठन चुनाव अधिकारी डाॅ. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह एवं संगठन चुनाव अपील समिति के प्रदेश संयोजक राजेंद्र अग्रवाल की मौजूदगी में आयोजित कार्यशाला मेें बूथ समितियों, मंडल समितियों तथा जिला संगठन के गठन पर चर्चा हुई। प्रदेश सदस्यता प्रभारी व प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला और क्षेत्रीय अध्यक्षों ने सदस्यता अभियान तथा सक्रिय सदस्यता अभियान तथा बूथ समितियों के गठन का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संचालन प्रदेश चुनाव सहप्रभारी रंजना उपाध्याय ने संचालन किया। कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला चुनाव अधिकारी, जिला सहायक चुनाव अधिकारी, जिला सक्रिय सदस्यता सत्यापन अधिकारी सहित मोर्चो, मीडिया, सोशल मीडिया तथा आईटी के प्रदेश प्रमुख उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय सहचुनाव अधिकारी नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा परिवारवादी पार्टी नहीं, बल्कि परिवार भाव से चलने वाली पार्टी है। वहीं भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश में ढाई करोड़ से अधिक सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का काम भाजपा जैसा कार्यकर्ता आधारित संगठन ही कर सकता है। नौ सीटों पर हुए उपचुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत से अच्छे परिणाम प्राप्त किये हैं। डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि हालिया चुनावों में भाजपा की विजय कार्यकर्ताओं के परिश्रम से मिली है। धर्मपाल सिंह ने कहा कि मंडल अध्यक्ष की आयु 35 से 45 वर्ष के बीच और जिलाध्यक्ष की आयु 45 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने बताया कि भाजपा गणतंत्र दिवस तक संविधान गौरव महोत्सव जिला तथा मंडल स्तर पर मनाएगी। 6 दिसंबर को डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि बूथ स्तर पर मनाई जाएगी। वहीं 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी। तत्पश्चात 27 दिसंबर को पार्टी बाल शहीद दिवस मनाएगी।
U.P. में नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज, 30 दिसंबर तक पूरी होगी प्रकिया
Latest Articles
स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा- पिछले 12 वर्षों में भारत ने स्वास्थ्य...
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि भारत ने पिछले 12 वर्षों में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र...
विदेश मंत्रालय ने लोगों से सभी आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही कैलाश मानसरोवर...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे कैलाश मानसरोवर यात्रा तब तक शुरू न करें जब तक कि...
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे...
नई दिल्ली। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफ़े को आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन दिन की सेशेल्स यात्रा पर विक्टोरिया पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे पर सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी...
केदारनाथ हेली सेवाओं का संचालन बंद, अब 15 सितंबर के बाद शुरू होगी
देहरादून। उत्तराखंड में अभी मानसून ने दस्तक नहीं दी है, लेकिन उससे पहले ही बाबा केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवाओं के संचालन को...

















