देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को डाट काली मंदिर देहरादून में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने एक्सप्रेस वे के निर्माण में इस्तेमाल हो रही आधुनिक तकनीकों और पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का कार्य अन्तिम चरण में हैं। इस एक्सप्रेसवे का तेजी से निर्माण होने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोदी एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस वे के पूर्ण होने पर देहरादून से दिल्ली का सफर मात्र दो से ढ़ाई घण्टे में पूर्ण हो जायेगा। इससे जहां लोगों का आवागमन सरल होगा। चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को और सुगमता होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की आर्थिकी को बढ़ाने, पयर्टन और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भी यह प्रोजेक्ट सहायक सिद्ध होगा। इस प्रोजेक्ट में इकोलॉजी और इकोनॉमी का समन्वय करते हुए एशिया का सबसे बड़ा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर भी बनाया गया है, जो वन्यजीवों की सुरक्षा एवं उनकी आवाजाही को मुक्त और पूर्ण तरीके से सुरक्षित बनाएगा।
सीएम ने डाट काली मंदिर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया
Latest Articles
वन संसाधन प्रबंधन उच्चाधिकार समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को प्रदान की गयी...
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन समिति की उच्चाधिकार समिति की बैठक हुयी। बैठक...
सीएम ने दिए पुल निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने...
रेलवे चलाएगा 18,262 ग्रीष्मकालीन विशेष फेरे, यात्रियों की भीड़ से राहत
नई दिल्ली। रेलवे तीन महीने में देशभर में 18,262 ग्रीष्मकालीन विशेष फेरे संचालित करेगा। इससे यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने और सुगम...
ट्रंप बोले- ईरान के साथ नए समझौते से दुनिया में आएगी शांति, ओबामा-बाइडन की...
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच जो समझौता किया जा रहा है, वह (पूर्व राष्ट्रपति) बराक...
अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर अंतिम मुहर जल्द, भारतीय प्रतिनिधिमंडल इस हफ्ते जाएगा वाशिंगटन
नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताह वाशिंगटन पहुंच रहा है।...

















