नई दिल्ली: राजधानी में मौसमी दशाओं में बदलाव आने से हवा खराब श्रेणी में बरकरार है। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं, खांसी-जुकाम की परेशानी हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 262 दर्ज किया गया। 24 घंटे के भीतर 26 सूचकांक की कमी आई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषकों के फैलाव के लिए मौसम संबंधी स्थितियां बेहद प्रतिकूल होने से स्थिति बिगड़ रही है।
बवाना, मुंडका, जहांगीरपुरी सहित 12 इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में रहा। जबकि आनंद विहार, अशोक विहार, आया नगर समेत 16 इलाकों में एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि शनिवार को रात के समय कुहासा छाया रहेगा। साथ ही, आसमान में हल्का स्मॉग रहेगा। ऐसे में अगले दो दिनों तक कमोबेश यही स्थिति रहने की आशंका है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 के पार ही बना रहेगा।
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक शुक्रवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति 14 किलोमीटर प्रतिघंटे से रही। इससे हल्का कोहरा रहा। जबकि शाम को हवा की चाल और कम हो गई, जोकि आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रह गई। मिक्सिंग डेप्थ 950 मीटर रही। वहीं, वेंटिलेशन इंडेक्स 8000 घनमीटर प्रति सेकंड रही। 24 घंटे के भीतर वेंटिलेशन इंडेक्स 5000 घनमीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है। शनिवार को हवा विभिन्न दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा चार किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेंगी। रविवार को हवा विभिन्न दिशा से चलेगी, तब तक एक्यूआई खराब श्रेणी में रहने का अनुमान है।
अगले दो दिन भारी: खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा, सांस लेने में हो रही तकलीफ
Latest Articles
भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श
नई दिल्ली। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...
यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम
नई दिल्ली। देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...
वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...
त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...
















