देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी में आज पासिंग आउट परेड के साथ ही देश को 456 सैन्य अफसर मिल गए हैं। अकादमी से आज 35 विदेशी कैडेट्स भी पास आउट हुए। इस बार पास आउट परेड में रिव्यूइंग ऑफिसर के रूप में नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज परेड की सलामी ली। वहीं जेंटलमैन कैडेट्स ने भारतीय सेना के अधिकारियों के रूप में नियुक्त होने से पूर्व भारतीय सेना के परंपराओं को कायम रखने और तिरंगे झंडे को हमेशा ऊंचा रखने का संकल्प लिया। ओवरआल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए स्वार्ड ऑफ ऑनर जतिन कुमार को प्रदान की गई। प्रथम सिंह को गोल्ड मेडल, जतिन कुमार को सिल्वर मेडल, चिराग यादव को सिल्वर मेडल (टीजीसी), महिपाल सिंह को सिल्वर मेडल (टीईएस) और मयंक ध्यानी को ब्रांज मेडल दिया गया। प्रबीन पांडेय को बांग्लादेश मेडल से सम्मानित किया गया।
अकादमी में शनिवार को कड़ी ठंड के बीच सुबह करीब 6 बजे से ही कैडेट्स के परिजनों का परेड मैदान पर पहुंचना शुरू हो गया। इस दौरान सुबह भारतीय सैन्य अकादमी के करीब भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ा। हालांकि, मीडिया समेत परिजनों को 7ः30 तक परेड मैदान में पहुंचने का समय निर्धारित किया गया था। लेकिन ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने मौजूद परेड ग्राउंड में सुबह ठीक 8ः54 पर कैडेट्स परेड के लिए पहुंच गए। इसके करीब 36 मिनट बाद पासिंग आउट परेड के मुख्य अतिथि और रिव्यूइंग ऑफिसर नेपाल के सेना प्रमुख परेड मैदान पर सलामी लेने के लिए आए। इसके बाद कैडेट्स ने कदमताल करते हुए परेड शुरू की। इस दौरान नेपाल के सेना प्रमुख ने अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस देने वाले केडेट को मेडल दिए। इससे पहले रिव्यूइंग ऑफिसर ने परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी भी ली। इसके बाद नेपाल सेना प्रमुख अशोक राज ने अपने संदेश में अकादमी के बेहतर प्रयासों की बात कही और पास आउट होने वाले अफसरों को आगामी चुनौतियों के लिए शुभकामनाएं दी।
चेटवुड भवन के सामने मैदान पर करीब एक घंटे तक परेड का यह कार्यक्रम चला। जिसमें अंतिम पग पार करते हुए कैडेट्स ने ट्रेनिंग को पूरा कर लिया। इस दौरान चेटवुड भवन के पीछे से तीन हेलीकॉप्टर भारतीय सेना के नए अफसरों का आसमान से फूलों की बरसात कर स्वागत करते हुए नजर आए। परेड में कैडेट्स के कदमताल और आसमान से फूलों की बरसात के इस दृश्य को देखकर यहां मौजूद परिजनों और सेना के अफसरों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। कैडेट्स के प्रथम पग पार करने के ठीक एक घंटा 27 मिनट बाद निजाम पवेलियन में पिपिंग सेरेमनी का कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान सेना के नए अफसरों ने शपथ ली और परिजनों ने अपने लाडलों के कंधों पर सितारे लगाए। बता दें कि मुख्य परेड के बाद जनरल सिग्देल परेड के कलर पार्टी और केन ऑर्डलीज को पुरस्कार प्रदान किया। इसके साथ ही, वे रिव्यूइंग ऑफिसर प्लेट और तलवार भी प्रदान की गई।
आईएमए की भव्य पासिंग आउट परेड के बाद 456 युवा अफसर भारतीय सेना में शामिल हो गए। 35 मित्र राष्ट्रों के अफसर भी पास आउट हुए। ऐतिहासिक चेटवुड बिल्डिंग के ड्रिल स्क्वायर पर हुई परेड की सलामी नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल ने ली। भारतीय सैन्य अकादमी के नाम देश-विदेश की सेना को 66 हजार 119 युवा सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ गया है। इनमें मित्र देशों को आर्मी 2988 सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं। पीओपी के मद्देनजर अकादमी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई थी। चप्पे-चप्पे पर सेना के सशस्त्र जवान तैनात रहे।
भारतीय सेना को मिले 456 नए सैन्य अफसर, 35 विदेशी कैडेट्स भी हुए पास आउट
Latest Articles
कुरनूल में बन रही ड्रोन सिटी देश की पहली परियोजना होगी: नागरिक उड्डयन मंत्री...
नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा है कि आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के ओरवाकल में विकसित की जा रही...
दिल्ली में छात्र प्रदर्शन मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति : सर्वोच्च न्यायालय
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने आज कहा कि दिल्ली में हाल ही में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कथित कार्रवाई और पुलिसकर्मियों के...
ब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
नई दिल्ली। भारत ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि पर्यावरण से जुड़े प्रयास लोगों पर केंद्रित, टिकाऊ और विकासशील देशों की वास्तविकताओें...
विजिलेंस की टीमों ने घूस ले रहे दो अधिकारियों को रंगे हाथों दबोचा
देहरादून। विजिलेंस (सतर्कता अधिष्ठान) की टीम ने हरिद्वार जिले में बड़ी और कड़ा संदेश देने वाली कार्रवाई की है। विजिलेंस की अलग-अलग टीमों ने...
अत्याधुनिक रडार से चमोली में तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन...
देहरादून। ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में...

















