देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में गृह विभाग के अधीन 06 फॉरेंसिक लैब वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। 65 लाख की लागत वाले प्रत्येक फॉरेंसिक लैब वाहन में ड्रग डिडक्शन किट, एक्सप्लोजिव किट, फिंगर प्रिंट किट, फुट प्रिंट किट, डीएनए किट, फ्रिज, जनरेटर, साइबर सुरक्षा से संबंधित सॉफ्टवेयर, वीडियो कैमरा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन फॉरेंसिक लैब वाहनों के माध्यम से किसी भी आपराधिक घटना की मौके पर ही प्राथमिक परीक्षण संभव हो जाएगा।
प्रथम चरण में ये फॉरेंसिक लैब वाहन देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल , उधमसिंहनगर , नैनीताल, अल्मोड़ा और श्रीनगर भेजे जा रहें। बाद मे सभी जनपदों के लिए यह व्यवस्था की जायेगी। इन वाहनों के लिए राज्य को केन्द्र सरकार से 3.92 करोड़ की धनराशि मिली है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, विधायक दिलीप रावत, सचिव गृह शैलेश बगौली, एडीजी और निदेशक फॉरेंसिक साइंस लैब अमित कुमार सिन्हा, संयुक्त निदेशक डॉ. एसके शर्मा, उप निदेशक डॉ. मनोज अग्रवाल, डॉ पान सिंह, विशेषज्ञ डॉ दयाल शरण, वैज्ञानिक डॉ मोनिका और डॉ राकेश कुमार शामिल थे।
मुख्यमंत्री ने किया 6 फॉरेंसिक वाहनों का फ्लैग ऑफ
Latest Articles
राष्ट्रमंडल खेलों के जूडो में अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जीता स्वर्ण पदक
नई दिल्ली। ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेलों के जूडो में आज अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। 48 किलोग्राम वर्ग...
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भूटान की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पूरी की
नई दिल्ली। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भूटान की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पूरी की। इस दौरान उन्होंने भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता की...
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को अगले पांच वर्ष तक जारी...
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। सूचना...
प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से गाली-गलौज और नफरत से दूर रहने की अपील की
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर युवाओं से गाली-गलौज और नफरत से दूर रहने की अपील...
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 227 करोड़...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद हरिद्वार में पुलिस चैकी सुल्तानपुर के प्रशासनिक भवन का निर्माण किये जाने हेतु 241.48 लाख के सापेक्ष...

















